Advertisment

अर्जेंटीना के खिलाफ भारतीय पुरुष हॉकी टीम में मिडफील्डर मोइरांगथेम रबिचन्द्र सिंह नया नाम

हॉकी इंडिया ने वर्ल्ड नंबर-6 अर्जेंटीना के खिलाफ आगामी FIH प्रो लीग मैचों के लिए भारतीय पुरुष टीम का ऐलान कर दिया है।

author-image
Manoj Kumar
New Update
Indian players greet each other after a goal against Canada (in red) during FIH men's Junior World Cup (hockey) 2021 match at Kalinga Stadium in Bhubaneswar (PTI)

Indian players greet each other after a goal against Canada (in red) during FIH men's Junior World Cup (hockey) 2021 match at Kalinga Stadium in Bhubaneswar (PTI)

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने FIH प्रो लीग में घरेलू सरजमीं पर अपने अभियान का आगाज कर दिया है। स्पेन के खिलाफ एक जीत और एक हार के बाद अब टीम इंडिया का सामना वर्ल्ड नंबर-6 अर्जेंटीना से होगा। इसके लिए हॉकी इंडिया ने 22 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें एक नए खिलाड़ी को भी चुना गया है।

Advertisment

मोइरांगथेम रबिचन्द्र सिंह की हुई भारतीय हॉकी टीम में एंट्री

सीनियर चयनसमिति ने अर्जेंटीना के खिलाफ 19 और 20 मार्च को होने वाले दो मैचों के लिए टीम में युवा मिडफील्डर मोइरांगथेम रबिचन्द्र सिंह को जगह दी है। रबिचन्द्र सिंह ने जूनियर वर्ल्ड कप में अपने अच्छे प्रदर्शन से छाप छोड़ी थी, जिसका उन्हें अब इनाम मिला है। वहीं, टोक्यो ओलम्पिक में कांस्य पदक विजेता भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सदस्य और फॉरवर्ड गुरजंत सिंह की भी चोट के बाद वापसी हुई है।

इसके अलावा मुख्य टीम में गोलकीपर सूरज करकेरा की जगह कृष्णन बहादुर पाठक जबकि रक्षापंक्ति में मनदीप मोर और दिपसन तिर्की के स्थान पर अमित रोहिदास और जुगराज सिंह को लिया गया है। जसकरण सिंह और आकाशदीप सिंह को बाहर कर इस बार मिडफ़ील्ड में सुमित और रबिचंद्र सिंह को शामिल किया गया है।

Advertisment

भारत के मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा, "रबिचंद्र युवा मिडफील्डर है जिसने जूनियर वर्ल्ड कप के दौरान दिखाया कि वे टीम को क्या दे सकते हैं। मैं देखना चाहता हूं कि वह किस तरह विपक्षी टीम के खिलाफ रक्षात्मक दबाव बनाता है और गेंद के साथ उसका अनोखा नियंत्रण कैसा रहता है, दोनों ऐसी तकनीक जिस तरह से हम खेलना पसंद करते हैं।"

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अब तक प्रो लीग में छह मैच खेले हैं, जिसका आगाज दक्षिण अफ्रीका दौरे पर हुआ था। वहां पर टीम इंडिया ने अफ्रीकी टीम को दोनों मैच में पटखनी दी थी जबकि फ्रांस के खिलाफ 50-50 रिकॉर्ड रहा था। भारत आने के बाद टीम इंडिया ने स्पेन के खिलाफ भी एक मैच जीता और एक हारा है। वर्तमान में भारतीय टीम अंक तालिका में 12 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।

ये रही भारतीय पुरुष टीम:

Advertisment

गोलकीपर: पीआर श्रीजेश, कृष्णन बहादुर पाठक

डिफेंडर: हरमनप्रीत सिंह, जुगराज सिंह, सुरेंदर कुमार, वरुण कुमार, जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास

मिडफील्डर: मनप्रीत सिंह (कप्तान), विवेक सागर प्रसाद, हार्दिक सिंह, सुमित, शमशेर सिंह, निलाकांता शर्मा, मोइरांगथेम रबिचन्द्र सिंह

फॉरवर्ड: गुरजंत सिंह, मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, शिलानंद लाकड़ा, सुखजीत सिंह, अभिषेक, दिलप्रीत सिंह

स्टैंडबाई: सूरज करकेरा, मनदीप मोर, दिपसन तिर्की, नीलम संजीप खेस, संजय, जसकरण सिंह, आकाशदीप सिंह, आशीष कुमार टोपनो, गुरसाहिबजीत सिंह, मोहम्मद रहील

India General News