Advertisment

FIH महिला नेशंस कप 2022 के लिए हुआ भारतीय टीम का ऐलान, रानी रामपाल अब भी नदारद

FIH महिला नेशंस कप 2022 के लिए 20 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है जिसका नेतृत्व गोलकीपर सविता पुनिया करेंगी।

author-image
Manoj Kumar
New Update
Indian Women Hockey Team. (Photo Source: Twitter)

Indian Women Hockey Team. (Photo Source: Twitter)

भारतीय हॉकी संघ ने वैलेंसिया, स्पेन में होने वाले FIH महिला नेशंस कप 2022 के लिए 20 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। वरिष्ठ गोलकीपर सविता पुनिया को टीम की कमान सौंपी गई है, वहीं उनकी उत्तराधिकारी के तौर पर डिफेंडर दीप ग्रेस एक्का को चुना गया है। दिग्गज रानी रामपाल एकबार फिर टीम में जगह बनाने में नाकामयाब रही हैं।

Advertisment

11 से 17 दिसंबर तक स्पेन में होने वाले इस टूर्नामेंट को काफी महत्व दिया जा रहा है क्योंकि इसे जीतने वाली टीम को FIH प्रो लीग 2023-24 सीजन में जगह मिलेगी। भारतीय टीम को चिली, जापान और दक्षिण अफ्रीका के साथ पूल बी में रखा गया है। वहीं, पूल ए में आयरलैंड, इटली, कोरिया और स्पेन हैं। भारत का पहला मुकाबला चिली के खिलाफ होगा।

कोरोना से संक्रमित होने के कारण राष्ट्रमंडल खेल 2022 से बाहर रहने वाली मिडफील्डर नवजोत कौर की टीम में वापसी हुई है। दूसरी तरफ, युवा फॉरवर्ड ब्यूटी डुंग डुंग इस टूर्नामेंट के जरिये अंतर्राष्ट्रीय हॉकी में कदम रखेंगी। टीम में रिजर्व गोलकीपर के रूप में बिचु देवी खरीबाम को रखा गया है। बाकि विभागों में टीम मजबूत दिखती हैं।

कोच को टीम के प्रदर्शन से संतुष्टि

Advertisment

हॉकी इंडिया द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में महिला टीम की मुख्य कोच जानेक शॉपमन ने कहा, "इस कैंप में मौजूद सभी खिलाडियों के प्रदर्शन से मैं खुश हूँ। हमारा कद ऊंचा होता जा रहा है और समूह काफी प्रतियोगी हो गया है। 20 खिलाड़ियों का चयन करना काफी कठिन था लेकिन मुझे विश्वास है कि यह दल अच्छा प्रदर्शन करेगा और दिखाएगा कि हम किसपर काम कर रहे हैं।"

FIH महिला नेशंस कप के लिए भारतीय टीम:

गोलकीपर: सविता पुनिया (कप्तान), बिचु देवी खरीबाम

Advertisment

डिफेंडर: दीप ग्रेस एक्का (उपकप्तान), गुरजीत कौर, निक्की प्रधान, उदिता, इशिका चौधरी

मिडफील्डर: निशा, सलीमा टेटे, सुशीला चानू, मोनिका, नेहा, सोनिका, ज्योति, नवजोत कौर

फॉरवर्ड: वंदना कटारिया, लालरेमसियामी, नवनीत कौर, संगीता कुमारी, ब्यूटी डुंग डुंग

India General News