Advertisment

FIH प्रो लीग में स्पेन के खिलाफ मुकाबलों के लिए भारतीय हॉकी टीमों का हुआ ऐलान

हॉकी इंडिया ने स्पेन के खिलाफ होने वाले FIH प्रो लीग मैचों के लिए भारतीय पुरुष और महिला टीमों का ऐलान कर दिया है।

author-image
Manoj Kumar
New Update
Indian hockey teams. (Photo Source: Twitter)

Indian hockey teams. (Photo Source: Twitter)

भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों ने FIH प्रो लीग में अपने-अपने अभियान का शानदार आगाज किया है। जहां एक तरफ महिलाओं ने एशिया कप के बाद ओमान में चीन को दोनों मैचों में मात दी, वहीं पुरुषों की दक्षिण अफ्रीका दौरे पर मेजबान टीम और फ्रांस से टक्कर हुई। इन चार में से तीन मैचों में टीम इंडिया को जीत मिली थी जबकि एक में शिकस्त। अब दोनों टीमें हिंदुस्तान में लगातार मुकाबले खेलेंगी जिसके लिए टीम का ऐलान हो गया है।

Advertisment

स्पेन के खिलाफ FIH प्रो लीग मैचों के लिए भारतीय टीमें घोषित

हॉकी इंडिया ने स्पेन के खिलाफ 26 और 27 फरवरी को आगामी FIH प्रो लीग मैचों के लिए पुरुष और महिला टीमों की घोषणा कर दी है। महिला टीम की कप्तानी दिग्गज गोलकीपर सविता के हाथों में सौंपी गई है जबकि दीप ग्रेस एक्का उप-कप्तानी करेंगी। टीम में झारखंड की संगीता कुमारी के रूप में एक नया चेहरा शामिल किया गया है, जिन्होंने जूनियर टीम के साथ अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया था।

टीम चयन को लेकर भारतीय महिला हॉकी टीम की मुख्य कोच जेनेके शोपमैन ने कहा, "हम स्पेन के खिलाफ घरेलू FIH प्रो लीग मैचों के लिए उत्साहित हैं। ओमान से लौटने के बाद हमने दो हफ्ते अच्छे से अभ्यास किया है और मुझे विश्वास है कि चयनित 22 खिलाड़ी स्पेन के खिलाफ अपना दमखम दिखाने के लिए तैयार होंगी।"

Advertisment

उन्होंने आगे कहा, "स्पेन एक मजबूत विपक्षी है, उन्होंने लगातार उच्च स्तर पर प्रदर्शन किया है और टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। वे काफी कुशल हैं और मजबूत रक्षापंक्ति रखते हैं इसलिए हमने सोचा है कि अपनी गति और कौशल तथा मजबूत डिफेंस से उनके खिलाफ प्रतिस्पर्धा करेंगे।"

ये रही भारतीय महिला हॉकी टीम:

गोलकीपर: सविता (कप्तान), बिचु देवी खरिबम, राजानी एतिमारपु

Advertisment

डिफेंडर: दीप ग्रेस एक्का (उप-कप्तान), गुरजीत कौर, निक्की प्रधान, उदिता, इशिका चौधरी

मिडफील्डर: निशा, सलीमा टेटे, सुशीला चानू, ज्योति, मोनिका, नेहा, नवजोत कौर, नमिता टोप्पो

फॉरवर्ड: वंदना कटारिया, शर्मीला देवी, नवनीत कौर, लालरेमसियामी, संगीता कुमारी, राजविंदर कौर

स्टैंडबाई: रश्मिता मिंज, अक्षता अबसो ढेकले, सोनिका, मारियाना कुजूर, ऐश्वर्या राजेश चवाण

हॉकी इंडिया ने 20 सदस्यीय पुरुष टीम का भी ऐलान किया जिसकी अगुवाई मनप्रीत सिंह करेंगे। वहीं, उनके उत्तराधिकारी के रूप में हरमनप्रीत सिंह को चुना गया है। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर हुए मुकाबलों के लिए पहली बार शामिल किए गए युवा ड्रैग फ्लिकर जुगराज सिंह को स्पेन के खिलाफ टीम में नहीं रखा गया है। वहीं, पंजाब के सुखजीत सिंह के रूप में टीम में एक नया चेहरा शामिल हुआ है।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा, "हमने स्पेन के खिलाफ मैचों के लिए एक संतुलित टीम चुनी है और भुवनेश्वर में घर पर खेलने के लिए उत्सुक हैं। इसमें एक और नए नवोदित स्ट्राइकर सुखजीत सिंह शामिल हैं जिन्होंने पिछले महीने चयन शिविर के दौरान प्रभावित किया और कोर में चयन के बाद से कड़ी मेहनत कर रहे हैं। ये मुकाबले व्यस्त साल के लिए तैयारी में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।"

ये रही भारतीय पुरुष हॉकी टीम:

गोलकीपर: पीआर श्रीजेश, सूरज करकेरा

डिफेंडर: हरमनप्रीत सिंह (उप-कप्तान), मनदीप मोर, सुरेंदर कुमार, वरुण कुमार, जरमनप्रीत सिंह, दिप्सन टिर्की

मिडफील्डर: मनप्रीत सिंह (कप्तान), विवेक सागर प्रसाद, हार्दिक सिंह, जसकरण सिंह, शमशेर सिंह, निलाकांता शर्मा, आकाशदीप सिंह

फॉरवर्ड: मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, शिलानन्द लाकड़ा, सुखजीत सिंह, अभिषेक

स्टैंडबाई: कृष्णन बहादुर पाठक, अमित रोहिदास, राजकुमार पाल, मोइरांगथेम रबीचंद्र सिंह, दिलप्रीत सिंह

India General News