भारतीय टीम ने FIH मेन्स हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में जीत के साथ शानदार आगाज किया है। उसने शुक्रवार को खेले गए अपने पहले मुकाबले में स्पेन को 2-0 से मात दी। राउरकेला के बिरसा मुंडा में खेले गए मैच में भारत के लिए अमित रोहितदास और हार्दिक सिंह ने गोल दागे। वहीं स्पेन एक भी गोल नहीं कर सका।
मैच के दौरान भारत ने शुरुआत से अपना दबादबा बनाए रखा। टीम इंडिया को 5 पेनल्टी कॉर्नर मिले। इसके अलावा विकेटकीपर कृशन बहादुर पाठक ने पेनल्टी कॉर्नर सहित कई शानदार डिफेंस किए।
शुरुआत से ही भारत ने स्पेन पर दबादबा बनाया
खेल के पहले क्वार्टर में भारत ने अटैकिंग खेल का प्रदर्शन किया और स्पेन पर हमला बोला। इससे उसे तीन पेनल्टी मिले और जिसमें से एक पर 12वें मिनट में अमित रोहितदास ने गोल दागकर 1-0 से बढ़त दिलाई। इसके बाद भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन हरमनप्रीत सिंह उसे गोल में तब्दील नहीं कर सके।
दूसरे क्वार्टर में भी भारतीय टीम का दबादबा रहा और हार्दिक सिंह ने खेल के 26वें मिनट में अकेले दम पर दूसरा गोल किया। तीसरे और चौथे क्वार्टर में दोनों टीमों की ओर से कोई गोल नहीं हो सका। इस तरह भारतीय टीम ने स्पेन पर 2-0 से जीत दर्ज की।
First game, first win. ✅
Team India began the World Cup with a victory. 🤩🤩💥🇮🇳 IND 2:0 ESP 🇪🇸#HockeyIndia #IndiaKaGame #HWC2023 #StarsBecomeLegends @CMO_Odisha @sports_odisha @IndiaSports @Media_SAI pic.twitter.com/xq2PJ0QLdy
— Hockey India (@TheHockeyIndia) January 13, 2023
मेन इन ब्लू की इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर भारतीय फैन्स ने जमकर अपनी खुशी व्यक्त की। वहीं भारतीय क्रिकेटरों ने भी हॉकी टीम को जीत की बधाई दी।
बता दें कि भारतीय टीम ग्रुप डी में स्पेन, इंग्लैंड और वेल्स के साथ है। अब भारत का दूसरा मुकाबला 15 जनवरी को इंग्लैंड के खिलाफ होगा। वहीं इंग्लैंड ने अपने पहले मैच में वेल्स को 5-0 से हराया है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है।