Advertisment

हॉकी वर्ल्ड कप से बाहर हुआ भारत, न्यूजीलैंड ने फिर किया वर्ल्ड कप में काला जादू

ओडिशा में चल रहे पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप से मेजबान टीम बाहर हो गया है। भारत को क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए यह मुकाबला जीतना था

author-image
Manoj Kumar
New Update
हॉकी वर्ल्ड कप 2022

हॉकी वर्ल्ड कप 2022

हॉकी वर्ल्ड कप: ओडिशा में चल रहे पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप से मेजबान टीम बाहर हो गया है। भारत को क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए यह मुकाबला जीतना था, लेकिन टीम इंडिया यह मुकाबला हार गई। इसी के साथ भारत का पदक जीतने का सपना टूट गया। बता दें कि भारत साल 1975 के बाद से वर्ल्ड कप में कोई मेडल नहीं जीत सका है।

Advertisment

रविवार को खेले गए क्रॉस ओवर मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने भारतीय टीम को पेनाल्टी शूटआउट में करारी शिकस्त दी। 60 मिनट तक दोनों टीमें 3-3 की बराबरी पर रहीं। इसके बाद मैच पेनाल्टी शूटआउट में पहुंचा। पेनाल्टी शूटआउट में न्यूजीलैंड ने 5-4 से जीत हासिल कर ली।

पहले क्वार्टर में नहीं हुआ कोई गोल

वर्ल्ड कप के इस क्रॉस ओवर मुकाबले की बात करें तो दोनों टीमों के बीच मैच के पहले क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ।

Advertisment

दूसरे क्वार्टर में भारत ने दिखाया जलवा

दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम के लिए ललित कुमार उपाध्याय ने 17वें मिनट में पहला गोल किया। इसके बाद भारतीय टीम ने 24वें मिनट पर एक और गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। यह दूसरा गोल सुखजीत सिंह ने किया। हालांकि न्यूजीलैंड ने कमाल की वापसी करते हुए पहला गोल दागा। न्यूजीलैंड के लिए सैम लेन ने 28वें मिनट पर पहला गोल किया। हॉफटाइम के बाद भारतीय टीम 2-1 से आगे रही।

तीसरे क्वार्टर में हुई कांटे की टक्कर

Advertisment

तीसरे क्वार्टर में भारत ने एक और गोल किया। 40वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर वरुण कुमार ने बेहतरीन गोल किया। भारत 3-1 से आगे हो गया। इसके बाद न्यूजीलैंड ने मैच में शानदार वापसी की। न्यूजीलैंड के लिए केन रसेल ने 43वें मिनट में गोल कर स्कोर 3-2 कर दिया।

चौथे क्वार्टर में न्यूजीलैंड ने की बराबरी

चौथे क्वार्टर में शुरू से ही न्यूजीलैंड टीम ने आक्रामकता दिखाई और 49वें मिनट में सीन फिंडले ने शानदार गोल कर स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया। आखिरी मिनटों में दोनों टीमों ने गोल करने की भरपूर कोशिश की, लेकिन कोई गोल नहीं कर सका और निर्धारित समय तक मुकाबला 3-3 से बराबर रहा। इसके बाद मुकाबला पेनाल्टी शूटआउट में पहुंचा, जहां न्यूजीलैंड की टीम ने 5-4 से भारतीय टीम को हरा दिया।

India General News New Zealand FIH WORLD CUP