Advertisment

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने किया FIH हॉकी पुरुष वर्ल्ड कप 2023 के आधिकारिक लोगो का अनावरण

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने FIH हॉकी पुरुष वर्ल्ड कप 2023 के आधिकारिक लोगो का अनावरण भुवनेश्वर में किया।

author-image
Manoj Kumar
New Update
Odisha CM unveils logo of 2023 Men's Hockey World Cup. (Photo Source: Twitter/Hockey India)

Odisha CM unveils logo of 2023 Men's Hockey World Cup. (Photo Source: Twitter/Hockey India)

टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों के ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद देश में इस खेल को लेकर अलग उत्साह देखने को मिल रहा है। दोनों टीमों के बेमिसाल प्रदर्शन का श्रेय काफी हद तक ओडिशा राज्य सरकार को जाता है। अब इसी ओडिशा राज्य में 2023 की शुरुआत में FIH हॉकी पुरुष वर्ल्ड कप का आयोजन होगा जिसके आधिकारिक लोगो का अनावरण हो गया है।

Advertisment

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने किया वर्ल्ड कप के आधिकारिक लोगो का अनावरण

ओडिशा के मुख्यमंत्री और हॉकी प्रेमी नवीन पटनायक ने गुरुवार (14 अप्रैल) को भुवनेश्वर स्थित कलिंगा स्टेडियम में FIH पुरुष वर्ल्ड कप 2023 के आधिकारिक लोगो का अनावरण किया। इस मौके पर स्टेडियम में हर्षोल्लास का माहौल था, जिसमें कई बच्चे भी मौजूद थे। टूर्नामेंट का आयोजन 13 से 29 जनवरी तक भुवनेश्वर और राउरकेला में किया जाएगा। यह लगातार दूसरा पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप होगा जिसकी मेजबानी ओडिशा को मिली है।

भारत और जर्मनी के बीच FIH पुरुष प्रो लीग के पहले मैच से पहले हुए अनावरण कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा, "हम रोमांचित हैं कि इस बार दो शहरों भुवनेश्वर और राउरकेला में वर्ल्ड कप आयोजित किया जाएगा। 2018 पुरुष वर्ल्ड कप ने हमें वे सभी यादें दीं जो हम आज भी संजोते हैं और 2023 पुरुष वर्ल्ड कप और भी रोमांचक और अविस्मरणीय होगा। दुनियाभर की शीर्ष टीमों का स्वागत करने के लिए हम उत्सुक हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "लगातार दूसरी बार FIH हॉकी पुरुष वर्ल्ड कप के लोगो का अनावरण करना मेरे लिए सम्मान और खुशी की बात है।" इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) के अध्यक्ष नरिंदर ध्रुव बत्रा ने कहा, "2023 FIH ओडिशा हॉकी पुरुष वर्ल्ड कप, भुवनेश्वर और राउरकेला के लिए लोगो का अनावरण महत्वपूर्ण मुकाम है।"

जहां पिछले बार वर्ल्ड कप के सभी मैच भुवनेश्वर के कलिंगा हॉकी स्टेडियम में खेले गए थे, वहीं 15वें संस्करण का आयोजन भुवनेश्वर और राउरकेला में होगा। राउरकेला में इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए नया भव्य स्टेडियम बन रहा है जिसमें 20,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। 16 टीमों वाली इस प्रतियोगिता के लिए सिर्फ तीन टीमों का नाम जाना बाकी है जो एशिया कप से पता चल जाएगा।

ये रहे पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप के आधिकारिक लोगो अनावरण कार्यक्रम की तस्वीरें:

India General News