in

ओडिशा को मिली FIH पुरुष हॉकी जूनियर वर्ल्ड कप 2021 की मेजबानी

इससे पहले साल 2018 में ओडिशा ने सीनियर पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी

Hockey India logo. (Photo via Getty Images)
Hockey India logo. (Photo via Getty Images)

पुरुष हॉकी सीनियर वर्ल्ड कप 2018 की सफलतापूर्वक मेजबानी करने के बाद ओडिशा को अब FIH पुरुष हॉकी जूनियर वर्ल्ड कप की मेजबानी सौंपी गई है। इसकी घोषणा गुरुवार को राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अन्य मंत्रियों और अधिकारियों की उपस्थिती में की। ओडिशा और उत्तर प्रदेश दोनों ने मेजबानी की इच्छा जताई थी, लेकिन राष्ट्रीय टीम का मुख्य प्रायोजक होने के कारण ओडिशा को तरजीह दी गई।

यह टूर्नामेंट 24 नवंबर से 5 दिसंबर 2021 के बीच ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित होगा और इसके मैच कलिंगा हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे। वहीं, इसमें दुनिया की 16 टीमें भाग लेंगी जो भारत, कोरिया, मलेशिया, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, बेल्जियम, इंग्लैंड, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड्स, स्पेन, अमेरिका, कनाडा, चिली और अर्जेंटीना हैं।

वर्ल्ड कप की मेजबानी मिलने पर मुख्यमंत्री पटनायक का बयान

गुरुवार को भुवनेश्वर एक समारोह में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप के लोगो और ट्रॉफी का अनावरण किया। साथ ही उन्होंने कहा कि, ओडिशा देश में हॉकी का केंद्र है और ओडिशा सरकार इसे आगे बढ़ाने और विश्व स्तर पर पहचान दिलाने के लिए अपनी पूरी क्षमता के साथ मदद करेगी।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने टूर्नामेंट की मेजबानी मिलने पर कहा, “हम इस वर्ल्ड कप का मेजबान बनकर खुश हैं। हमारी सबसे पहली प्राथमिकता कोविड महामारी के दौरान इस वर्ल्ड कप को सफलतापूर्वक व सुरक्षित वातारण में कराना है।”

वहीं, FIH अध्यक्ष डॉ नरिंदर ध्रुव बत्रा ने समारोह में कहा कि, हमें खुशी है कि ओडिशा अपने विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे के साथ इतने बड़े आयोजन की मेजबानी करने के लिए तैयार है। हमेशा की तरह ओडिशा राज्य सरकार द्वारा पूर्ण समर्थन दिया गया है और यह आयोजन सभी आवश्यक कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए किया जाएगा।

पिछले जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का प्रदर्शन

पिछले बार इस टूर्नामेंट का आयोजन 2016 में भारत के ही शहर लखनऊ में किया गया था, जिसे भारतीय टीम ने जीता था। 2016 की जूनियर वर्ल्ड चैंपियन भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कई सितारे इस साल टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता टीम के सदस्य थे, जहां उन्होंने अपने शानदार खेल से सभी का दिल जीता था।

Mahela Jayawardene

टी20 विश्व कप से पहले महेला जयवर्धने को मिली बड़ी जिम्मेदारी, श्रीलंका टीम के सलाहकार नियुक्त

chennai super kings

IPL 2021: बैंगलोर को 6 विकेट से हराकर चेन्नई सुपर किंग्स अंक तालिका में पहुंची टॉप पर