Advertisment

IND vs ENG: रांची टेस्ट पर आतंकी साया, धमकी के बीच पुलिस ने बढ़ाई भारत-इंग्लैंड टीम की सुरक्षा, पढ़ें बड़ी खबर

Jharkhand Police files FIR against terrorist Pannu- आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने रांची टेस्ट मैच में बाधा डालने की धमकी दी है, जिसके आरोप में पन्नू के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

author-image
Joseph T J
New Update
ind vs eng

ind vs eng

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच 23 फरवरी से रांची के JSCA अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम परिसर में खेला जाना है। लेकिन इससे पहले झारखंड पुलिस ने स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक टेस्ट मैच को रद्द करने की धमकी मिली है। यह धमकी किसने दी है, आइए जानते हैं इस बड़ी खबर में।

Advertisment

झारखंड पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने रांची टेस्ट मैच में बाधा डालने की धमकी दी है, जिसके आरोप में गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। अधिकारियों का कहना है कि गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो के जरिए CPI (माओवादियों) से भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट मैच को बाधित करने की अपील की है।

वीडियो में आतंकी पन्नू ने CPI माओवादियों को उकसाया है और आदिवासियों की जमीन में मैच नहीं होने के लिए कहा है। उसने कहा कि डिस्टर्बेंस पैदा करे ताकि मैच न हो सके। 

PTI के अनुसार, हटिया के पुलिस उपाधीक्षक पीके मिश्रा ने बताया कि, खालिस्तानी आतंकी गुरुपतवंत सिंह पन्नू ने भारत और इंग्लैंड के बीच रांची में होने वाले टेस्ट मैच को रद्द करने की धमकी दी है। उसने मैच रद्द करने के लिए CPI (माओवादी) से अशांति पैदा करने को कहा है। आईटी अधिनियम के तहत धुर्वा पुलिस स्टेशन में पन्नू के खिलाफ FIR दर्ज की गई है और जांच शुरू कर दी गई है। रांची में सुरक्षा बढ़ाने के लिए भी कदम उठाए गए हैं।

Advertisment

कौन है गुरुपतवंत सिंह पन्नू ?

बता दें कि खालिस्तानी आतंकी पन्नू का जन्म पंजाब में 14 फरवरी 1967 को हुआ। पन्नू ने चंढीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई की और अमेरिका में वकालत करने लगा। 2007 में उसने सिख फॉर जस्टिस संगठन बनाया। वह कनाडा और अमेरिका में रह रहे हिंदुओं को खुलेआम धमकी देता रहता है।

भारत ने 2020 में पन्नू को आतंकी घोषित कर दिया। भारतीय खुफिया एजेंसी का दावा है कि वह आईएसआई के इशारे पर भारत में हिंसक गतिविधियों और हथियारों की तस्करी को अंजाम देने में शामिल रहा है।

Advertisment

 

Ranchi Test