Advertisment

हार्दिक पांडया को हटाकर रोहित शर्मा फिर बनने जा रहे कप्तान? मुंबई इंडियंस की पोस्ट से मचा बवाल

तीसरे टेस्ट में भारतीय टीम ने 434 रनों से जीत हासिल की। इस जीत से भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) बहुत खुश दिखें। इसको लेकर मुंबई इंडियंस ने भी ट्वीट किया है। 

author-image
Joseph T J
एडिट
New Update
Collase

Photo Credit Rohit Sharma Insta story

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम (Team India) ने 2-1 से बढ़त बना ली। तीसरे टेस्ट में भारतीय टीम ने 434 रनों से जीत हासिल की। रनों से लिहाज से भारतीय टीम ने सबसे बड़ी जीत हासिल की। इस जीत से भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) बहुत खुश दिखें। इसको लेकर मुंबई इंडियंस ने भी ट्वीट किया है। 

Advertisment

खिलाड़ियों के प्रदर्शन से खुश दिखें रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने अपनी खुशी का इंस्टग्राम पर जाहिर की। रोहित ने राजकोट की दो तस्वीर को शेयर किया और लिखा ये आजकल के बच्चे। दरअसल, रोहित ने सरफराज और यशस्वी के बल्लेबाजी के साथ ध्रुव जुरेल के रनआउट की फोटो कोलाज में शेयर किया। उनका लिखा कप्शन सबको पंसद आ रहा है। 

मुंबई इंडियंस का पोस्ट हुआ वायरल

Advertisment

रोहित के इस पोस्ट पर मुंबई इंडियंस ने भी ट्वीट किया। मुंबई इंडियंस ने लिखा कि बच्चों ने बड़ों से ही तो सीखा है। मुंबई इंडियंस रोहित को मनाने में जुटी है। हार्दिक पांड्या के कप्तान बनाए जाने के बाद रोहित खुश नजर नहीं आएं। उन्हें इस बारे में जानकारी भी नहीं दी गई कि हार्दिक को कप्तान बनाया जा रहा है। सभी को यह मुंबई इंडियंस के मानने का तरीका लग रहा है। 

डेब्यू में खिलाड़ियों ने छोड़ी अपनी छाप

सरफराज ने दोनों पारियों में अर्धशतक लगाए। वहीं यशस्वी ने दोहरा शतक जड़ दिया। अगर ध्रुव जुरेल की बात की जाए तो उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की और एक अद्भूत रन आउट किया। जिससे रोहित काफी प्रभावित हो गए। रोहित का यह स्टोरी तेजी से वायरल हो गया। 

Rohit Sharma