WTC Points Table में भारत ने लगाई छलांग, इंग्लैंड को बड़ी हार के बाद हुआ नुकसान

भारतीय टीम ने तीसरे मुकाबले को 434 रनों से जीत लिया। इस जीत के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत को फायदा हुआ है। वहीं इंग्लैंड को मिली बड़ी हार के बाद काफी नुकसान हुआ है।

author-image
Joseph T J
New Update
team india

Team India

WTC Points Table : भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रहे पांच मैचों की सीरीज में भारतीय टीम ने 2-1 से बढ़त बना ली है। भारतीय टीम ने तीसरे मुकाबले को 434 रनों से जीत लिया। इस जीत के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत को फायदा हुआ है। वहीं इंग्लैंड को मिली बड़ी हार के बाद काफी नुकसान हुआ है। इस सूची में न्यूजीलैंड की टीम टॉप पर काबिज है। 

Advertisment

दूसरे नंबर पर पहुंची भारतीय टीम 

भारत ने 7 टेस्ट मैचों में 50 अंक अर्जित किए हैं। टीम इंडिया का अंक प्रतिशत 59.52 हो गया है। इसके साथ ही भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे नंबर पर धकेल दिया है। कंगारुओं का अंक प्रतिशत 55 है। 10 मैचों में ऑस्ट्रेलिया के 66 प्वॉइंट हैं। वहीं न्यूजीलैंड 75 अंक प्रतिशत के साथ पहले नंबर पर बनी हुई है। न्यूजीलैंड ने 4 मुकाबले में 3 में जीत दर्ज की है जबकि एक में हार का सामना करना पड़ा है। 

इस टेस्ट मैच के पहले भारत तीसरे नंबर और इंग्लैंड की टीम 7वें नंबर पर थी। लेकिन इस जीत के बाद भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़कर दूसरे नंबर पर पहुंच गई। जबकि इंग्लैंड को हार से हुए नुकसान के बाद सातवें से टीम आठवें नंबर पर पहुंच गई है। 

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 अंक तालिका

स्थानटीममैचजीतेहारेड्राअंकअंक प्रतिशत
1न्यूजीलैंड43103675.00
2भारत74215059.52
3ऑस्ट्रेलिया106316655.00
4बांग्लादेश21101250.00
5पाकिस्तान52302236.66
6वेस्टइंडीज41211633.33
7इंग्लैंड73312125.00
8दक्षिण अफ्रीका41301225.00
9श्रीलंका202000.00

वहीं अगर मैच की बात करें तो भारतीय टीम ने पहली पारी में 445 रन बनाए। जबकि दूसरी पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 430 रन बनाकर पारी को घोषित कर दिया। वहीं इंग्लैंड दोनों पारियों ने पीछे रह गई। इंग्लैंड ने पहली पारी में 319 और दूसरी पारी में 122 रन बनाए। भारतीय टीम ने रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत हासिल की। भारतीय टीम ने इस मुकाबले को 434 रनों से जीत लिया। चौथा मुकाबला रांची में 23 फरवरी से खेला जाना है। 

Advertisment
WTC 2023-25 ​​Points Table