Advertisment

Yashasvi Jaiswal 3 Sixes to Anderson: 6,6,6... यशस्वी ने एंडरसन की धुलाई कर जड़ा दूसरा दोहरा शतक; देखें वीडियो

Yashasvi Jaiswal scored 200 against England-

author-image
Joseph T J
New Update
yashsvi

Yashasvi Jaiswal scored 200 against England- यशस्वी ने अपने खतरनाक बलेलबाजी से इंग्लैंड के सभी गेंदबाजों को अपने रिमांड पर रखा है। यशस्वी जयसवाल ने दूसरी बार इंग्लैंड के खिलाफ 200 रन बना दिए हैं।

भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में यशस्वी जयसवाल (Yashasvi Jaiswal) का बल्ला जमकर बोल रहा है। यशस्वी ने अपने खतरनाक बलेलबाजी से इंग्लैंड के सभी गेंदबाजों को अपने रिमांड पर रखा है। यशस्वी जयसवाल ने दूसरी बार इंग्लैंड के खिलाफ 200 रन बना दिए हैं। उन्होंने महज उन्होंने महज 231 गेंदों का सामना करते हुए 200 रन बनाकर एक और कीर्तिमान अपने नाम किया। 

Advertisment

यशस्वी ने इंग्लैंड के गेंदबाजों को जमकर कूटा

तीसरे टेस्ट के दूसरे पारी के दौरान यशस्वी ने इंग्लैंड के गेंदबाजों पर जमकर हमला बोला है। यशस्वी की बल्लेबाजी देखकर ऐसा लग रहा है कि इंग्लैंड के गेंदबाज ज्यादा कुछ कर नहीं पा रहे हैं। इंग्लैंड के महानतम गेंदबाजों में शामिल एंडरसन के खिलाफ तो यशस्वी ने अलग ही रुख अपना रखा है। एंडरसन की 20 गेंदों में 45 रन बना चुके हैं। 

देखें लगातार तीन छक्के का वीडियो

Advertisment

यशस्वी के सामने एंडरसन टीम का 85वां ओवर लेकर आएं। पहले बॉल पर यशस्वी ने कोई रन नहीं लिया। उसके बाद ओवर की दूसरी गेंद पर स्विप करते हुए छक्का जड़ दिया। तीसरे गेंद पर कवर के ऊपर से मारकर छक्का बटोरा। इसके बाद चौथे गेंद पर गेंदबाज के सर के ऊपर से छक्का लगाया। उसके बाद एंडरसन स्लोअर को मजबूर हो गए। लेकिन यशस्वी ने उसके ऊपर भी मिडविकेट पर खेलकर दो रन बटोर लिए। ओवर की अंतिम गेंद पर एक रन लेकर स्ट्राइक अपने पास रखा। 

Advertisment

एंडरसन पर बटोरे सबसे ज्यादा रन

तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में यशस्वी ने एंडरसन के 20 गेंदों का सामना किया। जिसमें उन्होंने 45 रन बना डालें। यशस्वी अभी 190 पर खेल रहे हैं। इन तीन छक्कों के साथ यशस्वी जयसवाल एक पारी में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। एक पारी में यशस्वी के नाम अब 10 छक्के हो गए। सरफराज और यशस्वी के बीच पांचवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी भी हो चुकी है। 

Yashasvi Jaiswal