Advertisment

IPL 2024: आईपीएल नीलामी में सबसे ज्यादा महंगे बिकेंगे यह 3 खिलाड़ी, तोड़ेंगे कमाई के सारे रिकार्ड

Check out 3 players who can fetch most money in IPL 2024 auction: IPL 2024: ऑक्शन में इन 3 खिलाड़ियों के ऊपर सबसे ज्यादा पैसा बहाएंगी टीमें

author-image
Joseph T J
New Update
Rachin Ravindra

Rachin Ravindra (Photo Source: X/Twitter)

ICC ODI World Cup 2023 के बाद फैंस का सारा ध्यान IPL लीग के आगामी सीजन में लगा हुआ है। दुनिया की इस बहुचर्चित क्रिकेट लीग में दुनिया भर के क्रिकेटर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते हैं। इंडियन टी-20 लीग 2024 के लिए फ्रेंचाइजियों ने रिटेंशन और रिलीज करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। IPL 2024 ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में होगा। ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी अपनी टीम को मजबूत बनाने के लिए खिलाड़ियों को ट्रेड भी कर रही है। आज हम आपको उन तीन खिलाड़ियों के नाम बताने वाले हैै, जो ऑक्शन में बड़ी कीमत में बिक सकते हैं- 

Advertisment
  1. रचिन रवींद्र

       IPL 2024 ऑक्शन में न्यूजीलैंड के युवा खिलाड़ी रचिन रवींद्र बड़ी कीमत पर बिक सकते हैं। हाल ही में खत्म हुए वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अपने प्रदर्शन से रचिन रवींद्र ने खूब वाहवाही लूटी है। वर्ल्ड कप 2023 में रचिन रवींद्र ने 10 मैचों में 64.22 के औसत और 106.45 के स्ट्राइक रेट से 578 रन बनाए हैं। टूर्नामेंट में रचिन रवींद्र ने 3 शतक और 2 अर्धशतक भी लगाए थे। आईपीएल ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर रचिन रवींद्र को टारगेट कर सकती है। रचिन रवींद्र की मौजूदगी से फ्रेंचाइजी का टॉप ऑर्डर और भी ज्यादा मजबूत बनेगा। 

  1. ट्रैविस हेड

Advertisment

वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में भारत के खिलाफ 137 रन की पारी खेल ट्रैविस हेड काफी चर्चा में है। इस पारी के चलते ही आईपीएल ऑक्शन में सभी फ्रेंचाइजी ट्रैविस हेड को टीम में लेने के लिए बड़ी बोली लगाते हुए नजर आएगी। ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज हर फॉर्मेट में अपना जलवा दिखाते हुए नजर आए हैं, और मैच विनिंग पारियां भी खेली है। 

  1. मिचेल स्टार्क

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के ऊपर भी ऑक्शन में सभी फ्रेंचाइजी की नजरें रहने वाली है। नई गेंद और डेथ ओवरों में गेंदबाजी करना मिचेल स्टार्क की बड़ी ताकत है। मिचेल स्टार्क आईपीएल में पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए नजर आ चुके हैं। IPL 2024 ऑक्शन में आरसीबी बड़े पर्स के साथ भी रहेगी ऐसे में फ्रेंचाइजी मिचेल स्टार्क को टीम में लेने के लिए बड़ी बोली लगा सकती है। गेंदबाजी के साथ-साथ मिचेल स्टार्क बल्लेबाजी में भी जौहर दिखाने का दम रखते हैं। 

 

Mitchell Starc RCB IPL 2024 RACHIN RAVINDRA Traavis Head MI