Advertisment

3 खिलाड़ी जो आईपीएल 2025 में ले सकते हैं फाफ डु प्लेसिस की जगह, एक तो शतक लगाने में है माहिर

3 players who can replace Faf du Plessis as RCB captain in IPL 2025- फाफ डु प्लेसिस का भी यह सीजन आखिरी सीजन हो सकता है। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ अब 39 साल के हो गए हैं। ऐसे में वो इस साल के बाद फ्रेंचाइजी क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं।

author-image
Joseph T J
New Update
Virat Kohli and Faf du Plessis. (Image Source: BCCI/IPL)

Virat & Faf du Plessis

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के कप्तान फाफ डु प्लेसिस (Faf Du Plessis) का भी यह सीजन आखिरी सीजन हो सकता है। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ अब 39 साल के हो गए हैं। ऐसे में वो इस साल के बाद फ्रेंचाइजी क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं। ऐसे फाफ दुनिया भर में धूम धूम कर फ्रेंचाइजी लीग खेलते है। 

Advertisment

उम्मीद करते हैं कि वह अगले साल भी आरसीबी (RCB) का नेतृत्व करें। लेकिन अगर उन्होंने संन्यास का ऐलान कर दिया या फिर टीम का साथ छोड़ दिया तब उनकी जगह किन खिलाड़ियों को कप्तान बनाया जा सकता है। पिछले सीजन में फाफ के नहीं रहने पर विराट कोहली (Virat Kohli) ने कप्तानी की थी। अगर फाफ टीम का साथ छोड़ देते हैं तब विराट को उनकी जगह कप्तानी दी जा सकती है। विराट के अलावा भी इन खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजी की नजर रहेगी जो टीम को अपने नेतृत्व में आगे लेकर जाएं।  

इन तीन खिलाड़ियों के मिल सकती है RCB की कमान

1. ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell)

Advertisment

Glenn Maxwell

ग्लेन मैक्सवेल 2021 से फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े हुए हैं और तब से उन्होंने टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। 42 मैचों में 161.43 की स्ट्राइक रेट से 1214 रन के साथ, वह टीम के लिए पांचवें प्रमुख रन-स्कोरर हैं। पिछले तीन सीजन में अपने प्रदर्शन से उन्होंने टीम मैनेजमेंट का भरोसा जीता है। डु प्लेसिस के संन्यास के बाद कप्तानी के लिए मैक्सवेल के नाम पर भी विचार किया जा सकता है। मैक्सवेल को कप्तानी का भी पूरा अनुभव है। वह अपने कप्तानी से टीम के लिए कुछ अच्छा कर सकते हैं और टीम को शायद पहली ट्रॉफी भी दिला सकते हैं।  

2. कैमरून ग्रीन (Cameron Green)

Advertisment

cameroon green

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इस सीजन ही ग्रीन को अपने टीम में शामिल किया है। ग्रीन को मुंबई से ट्रेड करके आरसीबी ने अपने टीम में शामिल किया है। ग्रीन बल्ले के साथ-साथ गेंद से भरपूर योगदान देते हैं। पिछले सीजन में ग्रीन ने मुंबई के लिए एक शतक भी लगाया था। अगर इस सीजन में बैंगलोर के लिए अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहते हैं तब मैनेजमेंट ग्रीन को कप्तान के तौर पर देख सकती है। ग्रीन अभी केवल 25 साल के ही है ऐसे में आरसीबी की टीम लंबी समय तक कप्तान के मामले में कैमरून ग्रीन के नाम पर विचार कर सकती है। 

3. बेन स्टोक्स (Ben Stokes)

ben stokes

बेन स्टोक्स ने 2024 की आईपीएल नीलामी में हिस्सा नहीं लिया था। लेकिन वह अगले साल होने वाले नीलामी में जरूर हिस्सा लेंगे। इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान के रूप में स्टोक्स के कार्यकाल को ध्यान में रखते हुए, आरसीबी उन्हें साइन करने के लिए भारी धनराशि खर्च करने में संकोच नहीं करेगी। हालाँकि इंग्लैंड का यह दिग्गज खिलाड़ी 2023 सीज़न में बड़ा प्रदर्शन करने में विफल रहा, लेकिन उनका आईपीएल रिकॉर्ड अच्छा रहा है। स्टोक्स ने 45 मैचों में 935 रन बनाए है और 28 विकेट भी चटकाए हैं। आरसीबी कप्तानी के तौर पर स्टोक्स को देख सकती है और अपने टीम के साथ जोड़ सकती है। 

RCB