Advertisment

IPL 2024 के बाद भी धोनी नहीं लेंगे संन्यास, उनके करीबी दोस्त ने किया बड़ा खुलासा

Dhoni will not retire even after IPL 2024- IPL 2024 की शुरुआत 22 मार्च से होगी। इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। पिछले साल चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना पांचवां खिताब जीता था।

author-image
Joseph T J
New Update
dhoni

MS Dhoni

IPL 2024 की शुरुआत 22 मार्च से होगी। इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (CSK vs RCB) के बीच खेला जाएगा। पिछले साल चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना पांचवां खिताब जीता था। इस बार छठा खिताब जीतकर उतरेगी। धोनी (MS Dhoni) के नेतृत्व में टीम चाहेगी कि एक और खिताब जीते। ऐसा कहा जा रहा था कि धोनी इस सीजन के बाद संन्यास ले लेंगे लेकिन ऐसा नहीं होगा। धोनी इस सीजन संन्यास नहीं लेंगे। 

Advertisment

धोनी अगले दो आईपीएल खेलेंगे

धोनी के करीबी दोस्त परमजीत सिंह ने कहा कि धोनी अभी बहुत फिट हैं। वो अभी एक-दो सीजन और खेल सकते हैं। उन्होंने कहा कि धोनी इस सीजन के बाद अगला सीजन जरूर खेलेंगे। उनको देखकर ऐसा नहीं लगता है कि उनमें ऊर्जा की कोई कमी है। हालांकि पिछले आईपीएल के दौरान घुटने की इंजरी से जुझने के बाद उन्होंने आईपीएल के बाद सर्जरी करवा लिया था। 

Advertisment

जिसके बाद वो अब पूरी तरह से फिट है। अगले सप्ताह से वो चेन्नई में टीम के साथ अभ्यास भी करने के लिए जुट जाएंगे। इसी बीच धोनी मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के लिए जामनगर में हैं। इस दौरान उनकी पत्नी साक्षी भी नजर आई। धोनी के अलावा कई और क्रिकेटर भी इस समारोह में शामिल हुए। 

अब इस आईपीएल के दौरान पता चल जाएगा कि धोनी कितने फिट है और अगलात सीजन खेल पाते है या नहीं। धोनी की फैन फॉलोइंग की कमी पूरे भारत में कहीं नहीं है। ऐसे में धोनी हो सकता है कि एक और सीजन भी खेल लें। 

MS Dhoni