/sky247-hindi/media/media_files/f890UYevETtK6exuFxug.jpg)
check out hardik pandya abusing rohit sharma, old video went viral: रोहित शर्मा को गाली देते हुए हार्दिक पांड्या का पुराना वीडियो वायरल, यहाँ देखें।
Hardik Pandya abusing Rohit Sharma, old video went viral: मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की कप्तानी छीनकर हार्दिक पांड्या को जब से सौंपी है तब से इंटरनेट पर बवाल मचा हुआ है। मुंबई इंडियंस और रोहित शर्मा के फैंसम फ्रेंचाईजी के उठाए गए इस कदम से बेहद ही नाराज हैं और उनका गुस्सा इंटरनेट पर साफ दिख रहा है। रोहित को कप्तानी से हटाए जाने के बाद मुंबई इंडियंस के खिलाफ फैंस ने मोर्चा खोल दिया है। हाल ही में एक वीडियो सामने आया था जिसमें एक फैन ने मुंबई इंडियंस की जर्सी और टोपी को आग लगा दी थी और फ्रेंचाईजी के फैन बेस से खुद को अलग कर लिया था।
यही नहीं, हार्दिक पांड्या को कप्तानी देने के 24 घंटों के अंदर ही मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर लाखों की तादात में फॉलोवर्स खोए हैं। दरअसल, आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या ने यह शर्त रखी थी की अगर उन्हें कप्तानी मिलेगी तभी वह मुंबई इंडियंस में वापसी करेंगे। ऐसे में मुंबई इंडियंस ने सबके चहेते और 5 बार के आईपीएल विजेता रोहित शर्मा के बारे में ख्याल तक नहीं किया और हार्दिक को कप्तान घोषित कर दिया।
मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने भी जताई नाराजगी
रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने के बाद सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई थी जिससे साफ पता चल रहा था की यह दोनों इस फैसले से बेहद ही नाराज हैं। इसी बीच रोहित शर्मा की बीवी रीतिका ने भी इंस्टाग्राम पर स्टोरी के जरिए नाराजगी जाहीर की थी। इस बीच अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी जोरों से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यह साफ नजर आ रहा है की हार्दिक पांड्या रोहित शर्मा से कितनी नफरत करते हैं और उनका सम्मान नहीं करते हैं।
रोहित शर्मा को गाली देते हुए हार्दिक पांड्या का वीडियो वायरल
यह वीडियो इंग्लैंड दौरे का है यह रोहित शर्मा टीम की कप्तानी कर रहे थे। वह फील्ड सेट कर रहे थे और गेंद हार्दिक पांड्या के हाथों में थी। इस बीच हार्दिक पांड्या ने गाली देते हुए फील्डर को कहा की जब वह गेंदबाजी करने आते हैं तो उस समय उनकी बातों को सुना जाए। उन्होंने कहा कि, "मेरे टाइम मेरे पे देखो, मां चुदाने गया वो (रोहित शर्मा) क्या बोल रहा है।"
is this your captain MI #RohitSHARMA #HardikPandya #MumbaiIndians pic.twitter.com/Q4WTdTH9Bw
— Shubham Srivastava (@ShubhamSri74729) December 17, 2023