Advertisment

IPL 2024: आईपीएल से पहले मुंबई इंडियंस (MI) में बढ़ा विवाद?, रोहित-हार्दिक ने एक-दूसरे को किया अनफॉलो!

IPL 2024: Controversy increased in Mumbai Indians (MI) before IPL?, Rohit-Hardik unfollowed each other! Check out truth.

author-image
Joseph T J
New Update
hardik rohit

IPL 2024: Controversy increased in Mumbai Indians (MI) before IPL?, Rohit-Hardik unfollowed each other!

IPL 2024: आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस काफी उथल-पुथल में है। अब खबरें हैं कि रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या ने एक दूसरे को सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है. हालांकि ये दावा सोशल मीडिया पर किया जा रहा है लेकिन इसके पीछे कितनी सच्चाई है ये कोई नहीं जानता. दरअसल, आईपीएल 2024 की नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पंड्या को टीम का नया कप्तान चुना है. आईपीएल 2024 की नीलामी से पहले हार्दिक पंड्या गुजरात टाइटंस को छोड़कर मुंबई इंडियंस में लौट आए हैं. जिसके बाद हार्दिक पंड्या को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया.

Advertisment

सोशल मीडिया पर इस बहस ने जोर पकड़ लिया

इसके बाद मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पंड्या को टीम का नया कप्तान बनाया. मुंबई इंडियंस और रोहित शर्मा के फैंस भी काफी नाखुश थे. इतना ही नहीं सोशल मीडिया फैंस ने मुंबई इंडियंस को अनफॉलो भी कर दिया. अब खबरें आ रही हैं कि रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है और इन दोनों खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है.

Advertisment



रोहित-हार्दिक ने एक-दूसरे को किया अनफॉलो?

पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा को लेकर खबरें आ रही हैं कि रोहित आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ सकते हैं. दरअसल, रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटाए जाने से उनकी पत्नी रितिका सजदेह भी काफी निराश हैं. अब खबरें हैं कि रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है. लेकिन इन कहानियों में कितनी सच्चाई है ये कोई नहीं जानता. हो सकता है कि ये दोनों खिलाड़ी पहले से ही एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं कर रहे हों.

IPL 2024