IPL Auction 2024: 5 अंडर-19 खिलाड़ी जिनका नीलामी से पहले अचानक मार्केट में बढ़ा भाव

IPL Auction 2024: check out list of 5 Under-19 players who could fetch huge bids

author-image
Joseph T J
New Update
ipl

IPL Auction 2024: 5 Under-19 players who could fetch huge bids

IPL Auction 2024: 5 Under-19 players who could fetch huge bids: आईपीएल के नए सीजन की शुरुआत से पहले 19 दिसंबर को मिनी ऑक्शन (IPL Auction) का दुबई में आयोजन होगा। इस बार की नीलामी में युवाओं पर बड़े पैसे बहाने की तैयारी है। गौरतलब है की दुबई में ही अंडर 19 एशिया कप भी खेला जा रहा है। इसमें अच्छा बेहतर प्रदर्शन करने वाले भारतीय युवाओं पर सभी की नजर रहने वाले है। 

Advertisment

इस आर्टिकल में उन 5 खिलाड़ियों पर बात करेंगे जिन पर टीमें पैसा पानी की तरह बहायेंगी

5. मुशीर खान (Musheer Khan)

Musheer Khan

Advertisment
  • टी-20 लीग में ऑलराउंडर प्लेयर किसी भी टीम की पहली पसंद होते हैं।
  • इससे टीम को बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों तरफ से एक फायदेमंद खिलाड़ी मिल जाता है।
  • आईपीएल की नीलामी (IPL Auction) के दौरान फ्रेंचाइजियां अंडर 19 में बेहतर प्रदर्शन कर रहे मुशीर खान पर बड़ी बोली लगा सकती है।
  • उनका बेस प्राइस 20 लाख है। मुशीर ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले अंडर 19 एशिया कप के मुकाबले में नाबाद 48 रन बनाए थे। 

4. अर्शिन कुलकर्णी (Arshin Kulkarni)

Advertisment

Arshin Kulkarni

  • भारत के ही युवा ऑलराउंडर अर्शिन कुलकर्णी के ताबड़तोड़ प्रदर्शन की चर्चा जोरों पर है।
  • उन्हें अब तक अंडर 19 एशिया कप में शानदार प्रदर्शन किया है।
  • अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने पहले मैच में नाबाद 70 रन बनाए थे। साथ ही 3 विकेट भी लिए थे।
  • वहीं, पाकिस्तान के खिलाफ अर्शिन ने 24 रन बनाए थे।
  • आईपीएल मिनी ऑक्शन 2024 (IPL Auction) में उन पर बड़ी बोली लगने की उम्मीद है।
  •  अर्शिन का बेस प्राइस ऑक्शन में 20 लाख है।

3. राज लिंबानी (Raj Limbani)

Raj Limbani

  • भारतीय अंडर 19 टीम के तेज गेंदबाज राज लिंबानी भी आईपीएल 2024 मिनी ऑक्शन में शामिल होंगे।
  • उनका बेस प्राइस 20 लाख है। हालांकि, जिस तरह के फॉर्म में वो चल रहे हैं, उम्मीद है कि फ्रेंचाइजियां उनके लिए तिजोरियां खोल सकती हैं।
  • राज ने अफगानिस्तान के खिलाफ अंडर 19 एशिया कप के पहले मैच में 3 तो नेपाल के खिलाफ 7 विकेट झटके थे।
  • वह अब तक 3 मैचों में 10 विकेट ले चुके हैं।

2. रवि कुमार (Ravi Kumar)

Ravi Kumar

  • रवि कुमार अंडर 19 विश्व कप का हिस्सा थे। उन्होंने विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था।
  • बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने वर्ल्ड कप के 6 मैचों में 10 विकेट झटके थे।
  • विश्व कप के फाइनल में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ महत्वपूर्ण 4 विकेट हासिल किए थे।
  • रवि गेद को स्विंग कराने में माहिर माने जाते हैं। ऐसे में इस युवा पर फ्रेंचाइजियां बड़ी बोली लगा सकती है।

1. शेख रशीद (Sheikh Rasheed)

Sheikh Rasheed

  • भारत के लिए अंडर-19 वर्ल्ड कप में एक और खिलाड़ी चमका है। उनका नाम शेख रशीद है।
  • विश्व कप के दौरान शेख रशीद का बल्ला खूब चला था। उन्होंने विश्व कप में 50.25 के औसत से 201 रन बनाए थे।
  • फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने अर्धशतक लगाया था। सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 94 रनों की पारी खेली थी।
  • माना जा रहा है कि फ्रेंचाइजियां उनपर खूब पैसे लुटा सकती है। वह अपने दाम से दो गुने या तीन गुने कीमत पर बिक सकते हैं। 
IPL 2024