Advertisment

IPL Auction 2024: आईपीएल 2024 नीलामी के लिए 1 करोड़ रुपये बेस प्राइस वाले खिलाड़ियों की लिस्ट जारी; देखें

आईपीएल ऑक्शन के लिए 1 करोड़ के बेस प्राइस वाले खिलाड़ियों की लिस्ट देखें sky247hindi.net पर।

author-image
Joseph T J
New Update
IPL AUCTION

IPL Auction 2024: Check List of Players with 1 crore Base Price for IPL Auction 2024

IPL Auction 2024: आईपीएल ऑक्शन 2024 अब ज्यादा दूर नहीं है. IPL ऑक्शन 2024 का आयोजन 19 दिसंबर को दुबई में होगा। यह पहली बार है जब नीलामी भारत के बाहर हो रही है। इस ऑक्शन के लिए कुल 1166 खिलाड़ियों ने अपना पंजीकरण (List of all Registered Players for IPL auction 2024) कराया है. जिनमें से 25 ने खुद को 2 करोड़ रुपये की उच्चतम आधार मूल्य श्रेणी में रखा है। सभी दस फ्रेंचाइजी को सिर्फ 77 स्लॉट भरने हैं, जिनमें से 30 विदेशी खिलाड़ियों के लिए होंगे।

विदेशी खिलाड़ियों में से नीलामी में शामिल होने वाले कुछ बड़े नाम हैं जिसमें: पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, रचिन रवींद्र, ट्रैविस हेड, हैरी ब्रुक, स्टीव स्मिथ और अन्य खिलाड़ियों के नाम देखने को मिलेंगे। वहीं, भारत की ओर से शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, केदार जाधव और हर्षल पटेल नीलामी में शामिल होंगे। ऑक्शन के लिए 2 करोड़ बेस प्राइस वाले खिलाड़ियों की लिस्ट जारी हो गई है। उसे देखने के लिए यहां क्लिक करें-IPL Auction 2024: आईपीएल 2024 नीलामी के लिए 25 खिलाड़ियों ने रखा 2 करोड़ रुपये बेस प्राइस; भारत से चौंकाने वाले नाम। देखें लिस्ट 

अगर आपको 1.5 करोड़ बेस प्राइस वाले खिलाड़ियों की लिस्ट देखनी है तो इस दिए लिंक पर क्लिक कर पढ़ें- IPL Auction 2024: आईपीएल 2024 नीलामी के लिए 20 खिलाड़ियों ने रखा 1.5 करोड़ रुपये बेस प्राइस; देखें लिस्ट 

इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे उन खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने खुद को 1 करोड़ के बेस प्राइस वाले लिस्ट में रखा है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस लिस्ट में आपको कोई भी भारतीय खिलाड़ी नहीं दिखेगा। आइए देखें List of Players with 1 crore Base Price for IPL Auction 2024. 

IPL Auction 2024: Players with Rs 1.5 Crore Base Price : आईपीएल ऑक्शन/नीलामी 2024 के लिए 1.5 करोड़ बेस प्राइस वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

  1. एश्टन एगर

  2. रिले मेरेडिथ

  3. डार्सी शॉर्ट

  4. एश्टन टर्नर

  5. गस एटकिंसन

  6. सैम बिलिंग्स

  7. माइकल ब्रेसवेल

  8. मार्टिन गुप्टिल

  9. काइल जैमीसन

  10. एडम मिल्ने

  11. डेरिल मिशेल

  12. वेन पार्नेल

  13. ड्वेन प्रिटोरियस

  14. अल्ज़ारी जोसेफ

  15. रोवमैन पॉवेल

  16. डेविड विसे

IPL Auction 2024: आईपीएल ऑक्शन 2024 के सभी लेटेस्ट न्यूज, आर्टिकल, लिस्टिकल और अपडेट्स पाने के लिए क्लिक करें

 

IPL IPL 2024