Advertisment

IPL Auction 2024: 120 करोड़ लोगों को शांत कराने वाले पैट कमिंस बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, जानें कितने में बिके?

Check out- IPL Auction 2024: Pat Cummins become most expensive player in the history of IPL SRH bought him in 20.5 crore- 120 करोड़ लोगों को शांत कराने वाले पैट कमिंस बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, जानें कितने में बिके?

author-image
Joseph T J
New Update
Pat Cummins

Pat Cummins (Photo Source: X/Twitter)

Pat Cummins, IPL 2024 Auction 19 दिसंबर को दुबई के एरिना में शुरू हो चुका है। फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों को अपने खेमे में शामिल कर आगामी सीजन के लिए कमर कसते हुए नजर आ रही है। ऑक्शन से पहले न्यूजीलैंड के युवा खिलाड़ी रचिन रवींद्र के ऊपर बड़ी बोली लगने की उम्मीद थी। लेकिन आईपीएल 2024 मिनी ऑक्शन में उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 1.8 करोड़ रूपए में खरीदा। इनके अलावा ट्रैविस हेड को सनराइजर्स हैदराबाद ने 6.8 करोड़ और हैरी ब्रूक को 4 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा।

Advertisment

 इन सब खिलाड़ियों के बाद वर्ल्ड कप विजेता कप्तान पैट कमिंस की बारी आई। जिसके लिए फ्रेंचाइजियों ने लड़ाई करनी शुरू कर दी। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुई लड़ाई में हैदराबाद ने बाजी मारते हुए पैट कमिंस को 20.5 करोड़ रूपए में खरीदा। पैट कमिंस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। पैट कमिंस से पहले सैम करन (18.5 करोड़) में बिके आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी थे। 

आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने पैट कमिंस

ऑक्शन में पैट कमिंस के लिए सबसे पहले बोली चेन्नई सुपर किंग्स ने लगाई थी, जिसके बाद मुंबई इंडियंस भी बीच में कूदी। जिसके बाद बैंगलोर और हैदराबाद फ्रेंचाइजी के बीच में लड़ाई शुरू हुई। पैट कमिंस को इस बात का अंदाजा बिल्कुल भी नहीं रहा होगा कि ऑक्शन में उनके लिए इतनी भयंकर लड़ाई होने वाली है।

आपको बता दें पैट कमिंस ने पिछले सीजन आईसीसी टूर्नामेंट्स पर ध्यान देने के चलते आईपीएल में भाग ना लेने का फैसला लिया था। पैट कमिंस ने आईपीएल 2022 कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेला था। पैट कमिंस ने हाल ही में वर्ल्ड कप 2023 में भारत को मात देकर ऑस्ट्रेलिया को चैंपियन बनाया था। 

Pat Cummins IPL 2024 Sunrisers Hyderabad