/sky247-hindi/media/media_files/WXc2nW4b9BzVbsmO8ZOd.jpg)
Rohit Sharma MS Dhoni Hardik Pandya (Photo Source: X/Twitter)
MS Dhoni: आईपीएल 2024 जल्द ही फैंस के बीच दस्तक देने वाला है। चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले सीजन महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में पांचवीं बार खिताब पर कब्जा किया था। अपने फैंस के लिए ही एक बार फिर एमएस धोनी पीली जर्सी में दिखाई देने वाले हैं। आईपीएल 2024 का आगामी सीजन धोनी के आईपीएल करियर का आखिरी सीजन भी हो सकता है।
महेंद्र सिंह धोनी अपनी शानदार कप्तानी के लिए पूरे क्रिकेट जगत में जाने जाते है। भारत की कप्तानी करते हुए उन्होंने टीम को टी20 वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी और वर्ल्ड कप जीताया है। धोनी के अलावा यह कारनामा अब तक भारत के लिए कोई नहीं कर पाया है। धोनी ने हाल ही में लीडरशिप को लेकर बड़ा बयान दिया है।
वफादारी हासिल करना मुश्किल है- MS Dhoni
न्यूज 18 पर बात करते हुए महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने कहा, 'वफादारी सम्मान से ही आ पाती है। जब आप ड्रेसिंग रूम के बारे में बात करते हैं, जब तक सपोर्ट स्टाफ या खिलाड़ी आपका सम्मान नहीं करते, तब तक वह वफादारी हासिल करना मुश्किल है। असल में यह इस बारे में है कि आप क्या कर रहे हैं, न कि इस बारे में कि आप क्या बोल रहे हैं। आप वास्तव में भले ही कुछ न बोलें लेकिन आपका आचरण आपको वह सम्मान दिला सकता है।'
धोनी ने आगे कहा, 'मुझे हमेशा लगता था कि (एक लीडर के रूप में) सम्मान हासिल करना महत्वपूर्ण है क्योंकि यह कुर्सी या पद के साथ नहीं आता है। यह आपके आचरण के साथ आता है। कई बार लोग असुरक्षित होते हैं। कभी-कभी, भले ही टीम आप पर विश्वास करती हो, आप वास्तव में पहले व्यक्ति हैं जो आप पर विश्वास नहीं करेंगे। शॉर्ट में कहें तो, सम्मान पाने की कोशिश न करें बल्कि इसे अर्जित करें, क्योंकि यह बहुत स्वाभाविक है।'