मुंबई इंडियंस ने बिना बताए रोहित शर्मा को कप्तानी से निकाला! क्या हिटमैन को सचमुच नहीं था कोई अंदाजा!

मुंबई इंडियंस ने बिना बताए रोहित शर्मा को कप्तानी से निकाला! क्या हिटमैन को सचमुच नहीं था कोई अंदाजा!

author-image
Joseph T J
New Update
rohit sharma

Mumbai Indians removed Rohit Sharma from captaincy without informing! Did the hitman really have no idea?

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने आईपीएल (IPL) 2024 से पहले रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया है और हार्दिक पंड्या को कप्तानी सौंप दी है। गुजरात टाइटंस से एमआई में वापस लाए जाने के बाद से ही हार्दिक पंड्या चर्चा में हैं। चौंकाने वाला यह फैसला फैंस के बीच काफी चर्चा बटोर रहा है। तो सोशल मीडिया से लेकर व्यक्तिगत तौर पर भी कई लोगों ने मुंबई इंडियंस की कड़ी आलोचना की है.

Advertisment

Rohit Sharma: रोहित शर्मा को बिना बताए उन्हें कप्तानी से निकाला गया?

कुछ पोस्ट में यह भी दावा किया गया कि रोहित शर्मा को बदलाव के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और रितिका (रोहित शर्मा की पत्नी) को इसके बारे में तब पता चला जब उन्होंने एमआई की पोस्ट देखी। रोहित शर्मा की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

हालाँकि, सूत्रों के हवाले से इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, रोहित शर्मा को विश्व कप की शुरुआत में ही सूचित कर दिया गया था की मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पंड्या को कप्तान के रूप में वापस लाने का निर्णय लिया है। सूत्रों के मुताबिक,पंड्या एक शर्त पर गुजरात से मुंबई में दोबारा शामिल होने के लिए राजी हुए थे कि उन्हें फ्रेंचाइजी का कप्तान बनाया जाएगा।

2013 में, रिकी पोंटिंग के नेतृत्व में मुंबई इंडियंस की खराब शुरुआत के बाद, फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा को कप्तानी सौंपी, जो एमआई की पहली लीग जीत में शामिल हुई। इसके बाद भी रोहित ने टीम को चार बार खिताब दिलाया

दूसरी ओर, हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) हैं जिन्हें 2021 में मुंबई इंडियंस ने निकाल दिया था। टीम से रिलीज किए जानें के बाद गुजरात टाइटन्स ने पांडया का हाथ थामा और उन्हें टीम की कप्तानी सौंपी। कप्तान बनने के बाद हार्दिक ने अपना 100 प्रतिशत दिया और अपने पहले वर्ष में गुजरात को खिताब दिलाया। 

IPL 2024