Overseas players not shortlisted in IPL Auction 2024: विदेश के 10 बड़े खिलाड़ी जिन्हें आईपीएल ऑक्शन से पहले ही निकाल दिया गया

आईपीएल ऑक्शन से पहले जारी हुई ड्राफ्ट की लिस्ट, नहीं हैं इन 10 धाकड़ विदेशी खिलाड़ियों का नाम।

author-image
Joseph T J
New Update
cricket

Overseas players not shortlisted in IPL Auction 2024

Overseas players not shortlisted in IPL 2024: आईपीएल ऑक्शन 2024 (IPL Auction 2024) अब ज्यादा दूर नहीं है. IPL ऑक्शन 2024 का आयोजन 19 दिसंबर को दुबई में होगा। यह पहली बार है जब नीलामी भारत के बाहर हो रही है। इस ऑक्शन के लिए कुल 1166 खिलाड़ियों ने अपना पंजीकरण कराया है. जिनमें से 25 ने खुद को 2 करोड़ रुपये की उच्चतम आधार मूल्य श्रेणी में रखा है। 20 खिलाड़ियों ने खुद को 1.5 करोड़ के बेस प्राइस में रखा है। वहीं, 16 खिलाड़ियों ने खुद को को 1 करोड़ के बेस प्राइस वाले लिस्ट में रखा है। सभी दस फ्रेंचाइजी को सिर्फ 77 स्लॉट भरने हैं, जिनमें से 30 विदेशी खिलाड़ियों के लिए होंगे।

Advertisment

लेकिन आपको बता दें कि इस ऑक्शन से पहले आई लिस्ट ने बवाल खड़ा कर दिया है। दरअसल, आईपीएल 2024 में कुछ विदेशी खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट नहीं किए गए हैं। आइए इंडियन प्रीमियर लीग के उन स्टार खिलाड़ियों पर नजर डालें जिन्हें आईपीएल ऑक्शन 2024 के ड्राफ्ट (IPL players auction draft) के लिए शॉर्टलिस्ट नहीं किया गया है।

List of Overseas players not shortlisted in IPL 2024 Auction

Player (प्लेयर)Country (देश)Base Price (बेस प्राइस)
Chris lynn (क्रिस लिन)  Australia1.5 Cr (करोड़)
Angelo Mathews (एंजेलो मैथ्यूज)Sri Lanka2 Cr (करोड़)
Colin Ingram (कॉलिन इंग्राम )South Africa1.5 Cr (करोड़)
Tom Banton (टॉम बैंटन )England2 Cr (करोड़)
Kane Richardson (केन रिचर्डसन)Australia1.5 Cr (करोड़)
Corey Anderson (कोरी एंडरसन)New Zealand1.5 Cr (करोड़)
Martin Guptill (मार्टिन गप्टिल )New Zealand1 Cr (करोड़)
Moises Henriques (मॉइज हेनरिकेज)Australia1.5 Cr (करोड़)
Dawid Malan (डेविड मलान)England1.5 Cr (करोड़)
Daniel Worrall (डेनियल वॉरल)Australia1.5 Cr (करोड़)

IPL 2024