Advertisment

MI छोड़ने का प्लान बना रहे है हिटमैन..! रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या ने Instagram पर एक-दूसरे को किया Unfollow

Check out- Rohit Sharma and Hardik Pandya unfollow each other on Instagram- रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को किया अनफॉलो जानें वजह

author-image
Joseph T J
New Update
Rohit Sharma Hardik Pandya

Rohit Sharma Hardik Pandya (Photo Source: X/Twitter)

Rohit Sharma and Hardik Pandya Unfollow Each Other on Instagram: आईपीएल 2024 जल्द ही फैंस के बीच दस्तक देने वाला है। मुंबई इंडियंस आईपीएल के इतिहास की सबसे सफल टीम है, फ्रेंचाइजी अब तक 5 खिताब जीत चुकी है। लेकिन पिछले कुछ सीजनों से टीम खिताब तक पहुंच पाने में नाकामयाब रही है। आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले ही मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी खूब सुर्खियां बटोर रही है। मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को निकाल कर हार्दिक पांड्या को कप्तान नियुक्त किया। रोहित शर्मा की कप्तानी से हटने के बाद फैंस मुंबई इंडियंस को काफी ज्यादा ट्रोल कर रहे हैं।

Advertisment

आपको बता दें आईपीएल 2024 रिटेंशन लिस्ट जारी करने के बाद मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस से हार्दिक पांड्या को ट्रेड किया था। हार्दिक पांड्या के कप्तान बनने के बाद सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया के जरिए इस फैसले पर नाराजगी जाहिर की थी, लेकिन साफ तरीके से चीजें नहीं रखी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा के बीच चीजें कुछ ठीक नहीं चल रही है, और अब दोनों ने सोशल मीडिया में एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया है। 

रोहित और हार्दिक ने एक-दूसरे को किया अनफॉलो 

रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। दोनों के इंस्टाग्राम प्रोफाइल को चेक किया गया, जिसमें पता चला कि दोनों एक-दूसरे को फॉलो नहीं कर रहे हैं। हालांकि यह साफ नहीं है कि दोनों पहले एक-दूसरे को फॉलो करते थे या फिर नहीं। इस पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है। कुछ फैंस का कहना है कि हार्दिक पांड्या ने पहले रोहित शर्मा को अनफॉलो किया था। 

Advertisment

मुंबई इंडियंस के हेड कोच ने रोहित शर्मा को कप्तानी से क्यों हटाया गया, इसे लेकर बड़ा बयान दिया था। सोशल मीडिया पर फैंस मार्क बाउचर के बयान पर भड़के थे। लेकिन साथ ही रोहित शर्मा की पत्नी ने मार्क बाउचर के बयान नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था, इस बयान में काफी चीजें गलत है। 

 

Hardik Pandya IPL 2024 Rohit Sharma Mumbai Indians