/sky247-hindi/media/post_banners/PwvJPewh8PfdiQ41YL3u.png)
these 3 players will captain mumbai indians team in ipl 2024 if hardik pandya ruled out
Hardik Pandya: भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को 2023 विश्व कप के दौरान टखने में चोट लग गई थी. इस चोट के कारण उन्हें दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ व्हाइट बॉल की श्रृंखला से बाहर कर दिया गया। मुंबई इंडियंस ने जब से रोहित शर्मा की कप्तानी छीनकर हार्दिक पांड्या को जब से सौंपी है तब से इंटरनेट पर बवाल मचा हुआ है।
मुंबई इंडियंस और रोहित शर्मा के फैंस फ्रेंचाईजी के उठाए गए इस कदम से बेहद ही नाराज हैं और उनका गुस्सा इंटरनेट पर साफ दिख रहा है। रोहित को कप्तानी से हटाए जाने के बाद मुंबई इंडियंस के खिलाफ फैंस ने मोर्चा खोल दिया है। हाल ही में एक वीडियो सामने आया था जिसमें एक फैन ने मुंबई इंडियंस की जर्सी और टोपी को आग लगा दी थी और फ्रेंचाईजी के फैन बेस से खुद को अलग कर लिया था।
यही नहीं, हार्दिक पांड्या को कप्तानी देने के 24 घंटों के अंदर ही मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर लाखों की तादात में फॉलोवर्स खोए थे। दरअसल, आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या ने यह शर्त रखी थी की अगर उन्हें कप्तानी मिलेगी तभी वह मुंबई इंडियंस में वापसी करेंगे। ऐसे में मुंबई इंडियंस ने सबके चहेते और 5 बार के आईपीएल विजेता रोहित शर्मा के बारे में ख्याल तक नहीं किया और हार्दिक को कप्तान घोषित कर दिया।
अब हार्दिक को लेकर खबर आ रही है की वह आईपीएल 2024 से भी बाहर हो सकते हैं। ऐसे में आइए जानें वह 3 नाम जो हार्दिक पांडया की जगह लेंगे।
हार्दिक पांडया के आईपीएल 2024 से बाहर होने पर यह 3 खिलाड़ी बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान
रोहित शर्मा
/sky247-hindi/media/media_files/0Zi085Yq6ecm9RQBI2xA.jpeg)
हार्दिक पांडया की जगह मुंबई इंडियंस वापस से रोहित शर्मा के हाथ में कप्तानी सौंप सकती है। रोहित ने पहले भी टीम को लीड किया है और उन्होंने 5 बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की है। ऐसे में रोहित शर्मा अगले कप्तान बनने के प्रबल दावेदार हैं। अब वह वापस से कप्तानी लेंगे या नहीं यह सवाल का विषय है। आपको क्या लगता है रोहित शर्मा को वापस कप्तानी मिलनी चाहिए या नहीं?
सूर्यकुमार यादव
/sky247-hindi/media/post_banners/olmmxDBohC8so3G7YkHo.png)
टी-20 फॉर्मेट में सूर्यकुमार का नाम काफी प्रसिद्ध है। हाल ही में उन्हें 5 टी-20 मैचों के लिए टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया था। जिसमें उन्होंने किसी को निराश नहीं किया और शानदार प्रदर्शन किया। हार्दिक के बाद सूर्यकुमार यादव अच्छे विकल्प होंगे जिनपर टीम भरोसा कर सकती है।
जसप्रीत बुमराह
/sky247-hindi/media/post_banners/uUgl6GuxjmmpcgFL18Kx.jpg)
साल 2014 में आईपीएल डेब्यू करने के बाद जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस का अहम हिस्सा रहे है। बुमराह ने 120 मैचों में 145 विकेट झटके हैं। टीम इंडिया में भी उन्हें टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया था। ऐसे में तीसरे सबसे प्रबल दावेदार बुमराह लग रहे हैं।
/sky247-hindi/media/agency_attachments/Gp7OhjtPJUgJXHsPQxgR.png)
/sky247-hindi/media/media_files/dxXjCQM1LTljwI6rkSTc.jpg)
Follow Us/sky247-hindi/media/media_files/6tJrsxihTNWWadxPdevC.jpg)