Top 5 expensive players in IPL History, pat cummins became most expensive: इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 19 दिसंबर को दुबई के कोका-कोला एरिना में शुरू हो चुकी है। रोवमैं पॉवेल और ट्रैविस हेड पर बड़ी बोली लग चुकी है। इसके साथ ही कई विदेशी खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियों से भारी बोली लगने की उम्मीद है।
पिछले साल की नीलामी में भी ऐसी ही कहानी सामने आई थी, जहां तीन विदेशी ऑलराउंडरों पर सबसे ज्यादा बोली लगी थी। इस समूह में सबसे आगे इंग्लैंड के सैम करन थे, जिन्हें पंजाब किंग्स ने ₹18.50 करोड़ की भारी कीमत पर अपने साथ जोड़ा था। उनके पीछे ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन थे, जिन्हें मुंबई इंडियंस ने ₹17.50 करोड़ में खरीदा और बेन स्टोक्स को चेन्नई सुपर किंग्स ने ₹16.25 करोड़ में खरीदा था।
इस आर्टिकल में हम आपको आईपीएल के इतिहास में 5 सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट दिखाएंगे-
5 most expensive players in IPL History after IPL Auction 2024
प्लेयर | टीम | कीमत (करोड़ में) | साल |
मिचेल स्टार्क (Mitchel Starc) | कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) | 24.75 करोड़ | 2024 |
पैट कमिंस (Pat Cummins) | सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) | 20.5 करोड़ | 2024 |
सैम करन (Sam Curran) | पंजाब किंग्स (PBKS) | 18.50 करोड़ | 2023 |
कैमरून ग्रीन (Cameroon Green) | मुंबई इंडियंस (MI) | 17.50 करोड़ | 2023 |
बेन स्टोक्स (Ben Stokes) | चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) | 16.25 करोड़ | 2023 |