"ये मत सोचना मेरी वाली अलग है" धोनी ने बैचलर लड़कों को दी कमाल की रिलेशनशिप टिप्स; वीडियो वायरल

धोनी बैचलर दोस्तों के साथ मूल्यवान रिलेशनशिप टिप्स साझा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। आईये देखें वह क्या सलाह दे रहे हैं। बैचलर्स, जिनकी गर्लफ्रेंड है उनकी एक गलतफहमी होती है जो मैं इस जवाब को खत्म करके क्लियर करना चाहूंगा, ये मत सोचना कि मेरी वाली अलग है।

author-image
Joseph T J
New Update
DHONI

धोनी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इस बात का सबूत है कि धोनी वास्तविक जीवन में रिश्तों पर सलाह देने में माहिर हैं। इस वीडियो में, कप्तान धोनी बैचलर दोस्तों के साथ मूल्यवान रिलेशनशिप टिप्स साझा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। आईये देखें वह क्या सलाह दे रहे हैं।

Advertisment

“बैचलर्स, जिनकी गर्लफ्रेंड है उनकी एक गलतफहमी होती है जो मैं इस जवाब को खत्म करके क्लियर करना चाहूंगा, ये मत सोचना कि मेरी वाली अलग है।"

देखें वीडियो 

यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और युवाओं के बीच इस वीडियो को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इसके सात ही धोनी के अगले साल आईपीएल में खेलने के बारे में भी बात की जा रही है। 

Advertisment

हाल ही में  एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर बोलते हुए धोनी ने अपने करियर को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है।

आईपीएल 2024 को लेकर एमएस धोनी का फैसला 

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भारत में एक लोकप्रिय शख्सियत हैं। हालांकि चार साल पहले इंटरनेशनल के क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। भले ही वह भारत के लिए नहीं खेल रहे हों। मगर धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2023 को फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराकर अपना पांचवां आईपीएल खिताब जीताने में कामयाब रहे।

हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी बेंगलुरु में कार्यक्रम में भाग लेते हुए आईपीएल 2024 में अपनी उपलब्धता को लेकर अहम अपडेट दिया है। धोनी से कार्यक्रम में मौजूद एक फैन ने सवाल किया कि  "जैसा कि आप अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं"।

Advertisment

इसी बीच एमएस धोनी ने एक सेकंड में उन्हें रोकते हुए कहा कि सिर्फ इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर्ड हूं।आईपीएल से नहीं। धोनी के इस जवाब से कार्यक्रम में मौजूद भीड़ खुशी से झूम उठी। इसके साथ ही फैंस को उम्मीद है कि धोनी आईपीएल 2024 में खेलते नजर आने वाले हैं। 

गौरतलब है कि आईपीएल 2023 में हुई घुटने की चोट से चोटिल हुई के बाद धोनी ने घुटने की सर्जरी हुई थी। एमएस धोनी ने चोट पर बात करते हुए कहा कि “घुटना ऑपरेशन से बच गया है। फिलहाल में रिहैब से गुजर रहा हूं। हालांकि रोजमर्रा की दिनचर्या में मुझे कोई दिक्कत नहीं है.''

MS Dhoni