Advertisment

SA20 2024: सनराइजर्स ईस्टर्न केप की जीत के बाद खुशी से पागल हुई काव्या मारन, ट्रॉफी के साथ भी दिए पोज

Check out- Kavya Maran went crazy after Sunrisers Eastern Cape's victory in SA20 2024- सनराइजर्स ईस्टर्न केप की जीत के बाद खुशी से पागल हुई काव्या मारन

author-image
Joseph T J
New Update
Kavya Maran

Kavya Maran (Photo Source: X/Twitter)

SA20 2024 का फाइनल मुकाबला डरबन सुपर जायंट्स और सनराइजर्स ईस्टर्न केप के बीच खेला गया। सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए एडेन मार्करम की सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने 3 विकेट के नुकसान पर 204 रन बोर्ड पर लगाए। डरबन सुपर जायंट्स लक्ष्य का पीछा करते हुए 17 ओवरों में 115 रनों पर ऑलआउट हो गई।

Advertisment

सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने 89 रनों से जीत दर्ज कर लगातार दूसरी बार खिताब पर कब्जा किया है। सनराइजर्स ईस्टर्न केप के जीतने के बाद फ्रेंचाइजी की ओनर काव्या मारन की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था, जिसकी तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। 

खुशी से झूम उठी काव्या मारन

सनराइजर्स हैदराबाद फ्रेंचाइजी की ओनर काव्या मारन अक्सर स्टेडियम में अपनी मौजूदगी से खूब सुर्खियां बटोरती है। आईपीएल के दौरान वह हमेशा टीम को चियर करने के लिए पहुंचती है, लेकिन उन्हें खुश होने का मौका कम मिल पाता है।

Advertisment

कल (10 फरवरी) को जब सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने डरबन सुपर जायंट्स को मात दी तो काव्या मारन खुशी के मारे झूमने लगी। सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने जब ट्रॉफी उठाई तब भी वह टीम के साथ नजर आई। 

Advertisment

मार्को जेनसेन ने की शानदार गेंदबाजी 

टॉम एबल के 55 रन और एडेन मार्करम (42) और ट्रिस्टन स्टब्स की 56 रन की नाबाद पारी के बल पर सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने 204 रनों का पहाड़ बोर्ड पर खड़ा किया था। सनराइजर्स ईस्टर्न केप की शानदार गेंदबाजी के आगे डरबन सुपर जायंट्स मात खा गई।

मार्को जेनसेन ने 4 ओवर में 30 रन देकर सर्वाधिक 5 विकेट अपने नाम किया। वहीं डेनियल वॉरेल और ऑटनील बार्टमैन के नाम 2-2 विकेट शामिल रहे। डरबन सुपर जायंट्स के लिए वियान मल्डर ने सर्वाधिक 38 रनोंं की पारी खेली। 

 

 

SA20 2024 Kavya Maran Sunrisers Eastern Cape