Advertisment

SA vs IND: मैदान में रिंकू सिंह ने की तोड़-फोड़... छक्के से मीडिया बॉक्स का शीशा का किया चकनाचूर, देखें वीडियो

SA vs IND: Rinku Singh Six goes direct to Media Box and glass broken Watch Video- मैदान में रिंकू सिंह ने की तोड़-फोड़... छक्के से मीडिया बॉक्स का शीशा का किया चकनाचूर, देखें वीडियो

author-image
Joseph T J
New Update
Rinku Singh

Rinku Singh (Photo Source: X/Twitter)

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच इस वक्त तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच बारिश के चलते धूल गया था। सीरीज का दूसरा मैच 12 दिसंबर को गकेबरहा में खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया शुरूआत में थोड़ी मुसीबत में नजर आई।

Advertisment

टीम ने 6 रन के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए थे। लेकिन फिर सूर्यकुमार यादव और रिंकू सिंह ने भारत की पारी को संभाला और शानदार खेल दिखाया। रिंकू सिंह इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में शानदार नजर आए थे, उसी फॉर्म को रिंकू साउथ अफ्रीका के खिलाफ बरकरार रखते हुए नजर आए। अफ्रीकी टीम के खिलाफ चौके-छक्के जड़ते हुए रिंकू सिंह ने मीडिया बॉक्स का शीशा तोड़ दिया, जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। 

रिंकू सिंह ने तोड़ा शीशा

साउथ अफ्रीका के खिलाफ रिंकू सिंह ने मात्र 30 गेंदों में अपना मेडन अर्धशतक जड़ा है। भारत की पारी का 19वां ओवर एडेन मार्करम डाल रहे थे। ओवर की आखिरी दो गेंदों में रिंकू सिंह ने दो शानदार छक्के जड़े। एक छक्का रिंकू सिंह ने सीधा मीडिया बॉक्स की ओर मारा, और फिर मीडिया बॉक्स का शीशा टूट गया। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। 

Advertisment

यहां देखें रिंकू सिंह के शानदार छक्कों का वो वीडियो- 

रिंकू सिंह ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 38 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से 68 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 56 रन की पारी खेली। पारी के आखिरी ओवर के दौरान बारिश आ गई। भारत ने 19.3 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 180 रन बोर्ड पर लगाए। DLS नियम के चलते साउथ अफ्रीका को अब जीत के लिए 15 ओवर में 152 रन बनाने होंगे। 

 

IND vs SA Rinku Singh TEAM INDIA