Advertisment

Asian Games 2023: एशियन गेम्स में 28 सितंबर को भारत का शेड्यूल क्या है? जानें लाइव स्ट्रीमिंग से लेकर सभी डिटेल! एक क्लिक में

सके साथ कई और खेलों में भी भारतीय खिलाड़ी देश का नाम रोशन करने में कामयाब रहें। फिलहाल भारत की फुटबॉल टीम से लेकर हॉकी टीम के मुकाबले बाकी है।

author-image
Manoj Kumar
New Update
Asian Games 2023

Asian Games 2023

Asian Games 2023: चीन की मेजबानी में खेले जा रहे 19वें एशियन गेम्स का आयोजन 23 सितंबर से 8 अक्टूबर के बीच चीन के कई शहरों में हो रहा हैं। सभी एशियाई देशों के खिलाड़ी अपने-अपने देश का नाम रोशन करने के लिए चीन में भरकस कोशिश में लगे है। इस मल्टी स्पोर्ट टूर्नामेंट में भारत ने 570 खिलाड़ियों के बड़े दल को 36 अलग-अलग खेलों में प्रतिस्पर्धा के लिए चीन भेजा रखा है।

Advertisment

जहां खिलाड़ियों का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक जाता नजर आ रहा है। कल यानी 25 सितंबर को एशियन गेम्स में खेले गए महिला क्रिकेट फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को फाइनल मुकाबले में शिकस्त देकर सोना अपने नाम कर लिया है। इसके साथ कई और खेलों में भी भारतीय खिलाड़ी देश का नाम रोशन करने में कामयाब रहें। फिलहाल भारत की फुटबॉल टीम से लेकर हॉकी टीम के मुकाबले बाकी है।

इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे की भारतीय टीमों के 28 सितंबर के शेड्यूल के बारे में साथ ही कौनसा गेम, कब और कहां देखा जा सकता हैं। 

 

Advertisment

एशियन गेम्स 2023 (Asian Games 2023) :  इंडिया में कब, कहां और कैसे देखें? 

एशियन गेम्स 2023 को भारत में सोनी लिव( SonyLiv) के माध्यम से लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इसके साथ ही भारतीय फैंस सोनी स्पोर्ट्स टेन 2 एसडी और एचडी और सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 एसडी और एचडी (हिंदी) टीवी चैनलों पर भी एशियन गेम्स का सीधा प्रसारण देख सकते हैं।

एशियन गेम्स (Asian Games 2023) में 28 सितंबर 2023 को इंडिया का शेड्यूल

   समय         खेल             खिलाड़ी 
सुबह 3:30 बजे गोल्फ (राउंड 1)    खलिन जोशी, अनिर्बान लाहिड़ी, शिव चौरसिया, प्रणवी उर्स, शुभंकर शर्मा, अदिति अशोक, अवनि प्रशांत,
सुबह 6:30 बजे वुशु : व्यक्तिगत स्वर्ण पदक मैच               –
सुबह 6:30 बजे शूटिंग पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल (व्यक्तिगत और टीम) शिव नरवाल, अर्जुन सिंह चीमा, सरबजोत सिंह; स्कीट मिश्रित टीम - धालीवाल अनंतजीत सिंह नरूका/गनेमत सेखों और गुरजोत सिंह, खंगुरा/परिनाज़
सुबह 7:30 बजे टेबल टेनिस (राउंड 2, 3, क्यूएफ) : एकल और युगल   –
सुबह 7:30 बजे साइकिलिंग: पुरुष स्प्रिंट क्यूएफ फाइनल में, महिला स्प्रिंट मयूरी ल्यूट त्रियाशा पॉल, शशिकला अगासे, सेलेस्टिना,
सुबह 7:30 बजे टेनिस (क्वार्टरफाइनल, सेमीफाइनल): एकल और युगल   –
सुबह 7:30 बजे  तैराकी (राउंड 1 से फाइनल तक) वृत्ति अग्रवाल, अनीश गौड़ा, आर्यन नेहरा,
सुबह 10:30 बजे बैडमिंटन (राउंड 1): पुरुष टीम, महिला टीम
सुबह 6:30/ 11:30 बजे  ईस्पोर्ट्स: लीग ऑफ लीजेंड्स सेमीफाइनल वीरधवाल खाड़े
शाम 3:30 बजे पुरुष बास्केटबॉल   भारत बनाम चीन
सुबह 11:30/शाम 4:30 बजे) बॉक्सिंग (राउंड 2 जैस्मीन लेम्बोरिया, दीपक भोरिया,
सुबह 10:00/शाम 2:30 बजे स्क्वैश (क्वार्टरफाइनल) : पुरुष और महिला टीमें  –
शाम 6 बजे पुरुष हॉकी: भारत बनाम जापान

India Asian Games 2023