Advertisment

कार्लोस अल्कारेज ने जीता यूएस ओपन का खिताब, बने सबसे कम उम्र के नंबर-1 प्लेयर

19 साल के कार्लोस अल्कारेज ने यूएस ओपन चैंपियनशिप में कैस्पर रूड को हराकर अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीत लिया है।

author-image
Justin Joseph
New Update
कार्लोस अल्कारेज ने जीता यूएस ओपन का खिताब, बने सबसे कम उम्र के नंबर-1 प्लेयर

19 साल के कार्लोस अल्कारेज ने यूएस ओपन चैंपियनशिप में कैस्पर रूड को हराकर अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीत लिया है। इसके साथ ही वह सबसे कम उम्र में नंबर-1 की रैंक हासिल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। अल्कारेज अमेरिका के महान खिलाड़ी पीट संप्रास के बाद दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बने हैं। संप्रास 19 वर्ष की उम्र में 1990 में यूएस ओपन चैंपियन बने थे।

Advertisment

कार्लोस ने कैस्पर रूड को हराया

स्पेन के युवा टेनिस स्टार कार्लोस अल्कारेज और नार्वे के कैस्पर रूड यूएस ओपन के फाइनल में पहुंचे थे। कार्लोस ने फाइनल मुकाबले में नार्वे के खिलाड़ी कैस्पर रूड को 6-4, 2-6, 7-6 (1), 6-3 से हराया। जैसे ही कार्लोस ने मैच अपने नाम किया कोर्ट में मौजूद उनके प्रशंसक उत्साह से भर गए। वहीं कार्लोस कोर्ट पर ही खुशी के मारे पीठ के बले गिर गए और चेहरे को अपने हाथों से ढक लिया।

मेदवेदेव को हटाकर पहला स्थान हासिल किया

इसके साथ ही कार्लोस ने रूस के डेनियल मेदवेदेव को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया। वह सबसे कम उम्र में दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी बने हैं। 19 साल के कार्लोस ओपन इतिहास में अमेरिका के महान खिलाड़ी पीट संप्रास के बाद दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने यह खिताब जीता है।

1990 में पीट संप्रास ने 19 साल की उम्र में यूएस ओपन का खिताब जीता था। अभी यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के ल्यूटन हेविड के नाम दर्ज था। हेविट 20 वर्ष 8 माह 23 दिन की उम्र में नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी बने थे। वहीं अब कार्लोस 19 साल की उम्र में ग्रैंड स्लैम जीतकर सबसे कम उम्र के युवा खिलाड़ी बने हैं।

General News