Wimbledon 2022: लोरेंजो सोनेगो के खिलाफ मुकाबले के दौरान राफेल नडाल ने खोया आपा, बाद में मांगी माफी

22 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन राफेल नडाल ने शनिवार को हुए मुकाबले में 27वीं रैंक के लोरेंजो सोनेगो को 6-1, 6-2, 6-4 से हराया।

author-image
Justin Joseph
New Update
Rafael Nadal. (Photo Source: Twitter)

Rafael Nadal. (Photo Source: Twitter)

विम्बलडन चैंपियनशिप 2022 में शनिवार को तीसरे दौर के हुए मुकाबले में 22 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन राफेल नडाल ने 27वीं रैंक के लोरेंजो सोनेगो को 6-1, 6-2, 6-4 से हराया। इसके साथ ही नडाल ने विम्बलडन 2022 के चौथे दौर में प्रवेश कर लिया। अब चौथे दौर में उनका सामना नीदरलैंड के बोटिक वान डी जांडशुल्प से होगा।

Advertisment

हालांकि, लोरेंजो सोनेगे के खिलाफ मैच के दौरान राफेल नडाल अपना आप खोते हुए नजर आए। दरअसल मैच के दौरान नडाल काफी सतर्क रहे और सोनेगो द्वारा कोर्ट पर किए जा रहे शोर से परेशान थे। नडाल ने इस पर अपनी नाराजगी भी जताई। उन्होंने सोनेगो को नेट पर बुलाया और काफी लंबी बातचीत की।

नडाल ने मांगी माफी

बाद में नडाल ने इस पूरे घटना को लेकर लोरेंजो सोनेगो से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि, 'मैं कहना चाहूंगा कि जो कुछ हुआ अच्छा नहीं हुआ। मुझे उन्हें नेट पर नहीं बुलाना चाहिए। इसलिए मैं माफी मांगता हूं। उसमें मेरी गलती रही और मैं इस बात को समझ चुका हूं। यह कुछ ऐसा था जिसे लेकर मैंने लॉकर रूम में बात की थी। नडाल ने आगे कहा कि, 'केवल एक चीज जो मैं कह सकता हूं कि मैंने उन्हें व्यक्तिगत रूप से देखा है। मेरा इरादा उन्हें बिल्कुल परेशान करने का नहीं था।

आपको बता दें कि राफेल नडाल 22 ग्रैंड स्लैम टाइटल जीत चुके हैं। उन्होंने इस साल की शुरुआत में ही ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता और रोजर फेडरर व नोवाक जोकोविच के 20-20 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के रिकॉर्ड को तोड़ा था।

सेंटर कोर्ट पहुंचे रोजर फेडरर

Advertisment

इससे पहले स्विटरजैंड के स्टार रोजर फेडरर भले ही विम्बलडन चैपिंयनशिप 2022 में नहीं खेल रहे हो, लेकिन वह रविवार को सेंटर कोर्ट के शताब्दी वर्ष के जश्न के मौके पर पहुंचे, जहां लोगों ने खड़े होकर उनका स्वागत किया। फेडरर घुटने की सर्जरी के कारण 1999 में डेब्यू के बाद से पहली बार इस ग्रैंडस्लैम में नहीं खेल रहे हैं।

General News