Advertisment

WPL 2024 में 5 टीमों के इस एक खिलाड़ी पर रहेगी सभी की नजरें, कभी भी पलट देंगी पासा

WPL 2024 की शुरुआत 23 फरवरी से हो रही है। इस लीग का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। मुंबई की टीम ने पिछले सीजन खिताब पर कब्जा जमाया था।

author-image
Joseph T J
New Update
WPL

One uncapped Indian to watch out for in each WPL 2024 team

WPL 2024 की शुरुआत 23 फरवरी से हो रही है। इस लीग का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और दिल्ली कैपिटल्स 9Delhi Capitals) के बीच खेला जाएगा। मुंबई की टीम ने पिछले सीजन खिताब पर कब्जा जमाया था। इसबार सभी पांच टीमें इस लीग के लिए फिर से तैयार है। डब्ल्यूपीएल में जितनी महत्व कैप्ड खिलाड़ी की है उतना ही महत्व अनकैप्ड खिलाड़ी की भी है। सभी टीमें के पास कुछ ऐसे अनकैप्ड खिलाड़ी हैं जो अपने प्रदर्शन से टीम को हारी हुई बाजी भी जीत में तब्दील कर सकती है। आइए इस खबर में जानेंगे कि कौन सी टीम की कौन खिलाड़ी है जिस पर सभी की नजरें रहेंगी। 

Advertisment

5 टीमों की एक-एक खिलाड़ी जिनपर रहेगी सभी की नजर

1. गुजरात जायंट्स - सयाली सतघरे (Sayali Satghare)

सयाली सतघरे नीलामी के दौरान अनसोल्ड रही थी। काशवी गौतम के चोटिल होने के बाद सयाली को गुजरात जायंट्स ने अपने टीम में शामिल किया। काशवी को अपनी टीम में शामिल करने के लिए गुजरात ने 2 करोड़ रुपए खर्च कर दिए थे। लेकिन चोट के कारण बाहर होने के बाद यह मौका सयाली को मिला। सयाली मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेलती है। सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी 2021 में सयाली ने शानदार प्रदर्शन किया था। अब यह देखना होगा कि सयाली कैसा प्रदर्शन करती है।

Advertisment

2. मुंबई इंडियंस - अमनदीप कौर (Amandeep Kaur)

हरियाणा के खेलने वाली अमनदीप कौर का चयन मुंबई इंडियंस की टीम ने किया है। अमनदीप बाएं हाथ से लेग स्पिन गेंदबाजी करती है। अमनदीप का एक्शन कुछ हद तक कुलदीप यादव से मिलता है। अमनदीप कुलदीप की तरह ही गेंदबाजी करती है। अमनदीप ने अपने प्रदर्शन से हरियाणा को अंडर-23 महिला वनडे मुकाबले में विजेता बना दिया। इस टूर्नामेंट में अमनदीप ने 17 विकेट चटकाए। सीनियर महिला टूर्नामेंट में अमनदीप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 विकेट चटकाए। मुंबई की टीम ने अमनदीप को शामिल करके अपनी टीम को और मजबूत कर लिया है। 

3. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- दिशा कसाट (Disha Kasat)

Advertisment

दिशा कसाट को पिछले साल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपने टीम में शामिल किया था। जहां कसाट के साथ-साथ बैंगलोर का सीजन भी अच्छा नहीं गया था। कसाट को पिछले सीजन में 6 मैचों में खेलने का मौका मिला। जहां उन्होंने तीन पारियों में 11 रन ही बना सकी। इस खिलाड़ी के पास खुद को साबित करने का एक और मौका होगा। बैंगलोर के साथ दिशा को भी इस सीजन अपने आप से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। 

4. यूपी वारियर्स- पार्श्ववी चोपड़ा (Parshavi Chopra)

पार्श्ववी चोपड़ा को डब्ल्यूपीएल की पहली नीलामी में यूपी वारियर्स ने 10 लाख रुपये में खरीदा था। पार्श्ववी आईसीसी महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप से सूर्खियों में आई थी। जिसके बाद यूपी की टीम ने उसे अपने दल में शामिल किया। पहले सीजन में पार्श्ववी 3 विकेट ही चटका सकी थी। लेकिन उनकी गेंदबाजी की कला देखकर लग रहा था कि उनके पास प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। पार्श्ववी का लेग स्पिन शानदार तो है ही लेकिन उसकी गुगली ज्यादा खतरनाक है। इस सीजन में उम्मीद है कि पार्श्ववी अपना छाप छोड़ने में कामयाब होगी। 

5. दिल्ली कैपिटल्स - अश्विनी कुमारी (Ashwani Kumari)

अश्विनी कुमारी पेस-बॉलिंग ऑलराउंडर है। भारत में पेस बॉलिंग ऑलराउंडर ना के बराबर है। अश्विनी को पहले सीजन में गुजरात जायंट्स ने 35 लाख में खरीदा था लेकिन उन्हे मौके नहीं मिले। इस बार अश्विनी को दिल्ली ने अपने टीम में शामिल किया है। दिल्ली के लिए अश्विनी खेलते नजर आ सकती है। वह तेज गेंदबाजी के साथ अच्छी हिटिंग भी करती है। दिल्ली के लिए निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए तेजी से रन गति को बढ़ा सकती है। दिल्ली को अश्विनी से पूरी उम्मीद है कि वह अपनी जिम्मेदारियों पर खड़ी उतरेंगी।

WPL 2024