Advertisment

WPL 2024: अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर मुंबई ने हासिल की जीत, हरमनप्रीत कौर ने खेली कप्तानी पारी

WPL 2024: मुंंबई इंडियंस ने इस रोमांचक मुकाबले को 4 विकेट से जीत लिया। अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर मुंबई ने जीत हासिल की और इस सीजन का आगाज भी जीत के साथ किया। 

author-image
Joseph T J
New Update
mumbai

Mumbai won the match

WPL 2024 का आगाज शानदार तरीके से हुआ। आज का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच खेला। मुंंबई इंडियंस ने इस रोमांचक मुकाबले को 4 विकेट से जीत लिया। अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर मुंबई ने जीत हासिल की और इस सीजन का आगाज भी जीत के साथ किया। मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शानदार पारी खेली। 

Advertisment

दिल्ली की पहले बल्लेबाजी

मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 3 रन के स्कोर पर सेफाली वर्मा को शबमन इस्माइल ने चलता किया। सेफाली 1 रन ही बना सकी। उसके बाद मेग लैनिंग और एलिस कैप्सी के बीच दूसरे विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी हुई। लैनिंग 31 रन बनाकर आउट हो गई। दिल्ली का दूसरा विकेट 67 के स्कोर पर गिरा। तीसरे विकेट के लिए कैप्सी और जेमिमा ने 74 रन जोड़े। 

कैप्सी का अर्धशतक

Advertisment

इस दौरान कैप्सी ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया। कैप्सी ने 53 गेंदों में 9 चौके और 3 छक्कों के साथ 75 रन बनाकर आउट हुई। 141 के स्कोर पर तीसरा विकेट गिरा। उसके बाद जेमिमा भी 155 के स्कोर पर आउट हो गई। जेमिमा ने 24 गेंदों में 5 चौकों और 3 छक्कों के सहारे 42 रन बनाए। अंत में मारिजान काप ने 9 गेंदों में 16 रन बनाकर टीम का स्कोर 171 रनों तक पहुंचा दिया। मुंबई के लिए एमेलिया कर ने 2, नट सीवर ब्रंट ने 2 और शबमन ने 1 विकेट चटकाए।

मुंबई ने किया लक्ष्य का पीछा 

इस बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। हीली मैथ्यूज बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गई। उसके बाद नट सीवर ब्रंट और यास्तिका के बीच में 50 रनों के साझेदारी हुई। मुंबई को दूसरा झटका 50 रन के स्कोर पर लगा। ब्रंट 19 रन बनाकर आउट हो गई। उसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने यास्तिका का साथ दिया। तीसरे विकेट के लिए दोनों के बीच 66 रनों की साझेदारी हुई। यास्तिका भाटिया 57 रन बनाकर आउट हो गई। 

उसके बाद चौथे विकेट के लिए एमेलिया कर और हरमनप्रीत कौर के बीच 44 रन की साझेदारी हुई। एमेलिया 24 रन बनाकर बोल्ड हो गई। अब मुंबई को जीत के 12 गेंदों में 22 रन की जरूरत है। हरमनप्रीत कौर ने 19वें ओवर में 10 रन बनाए। इस दौरान उन्होने अपना अर्धशतक पूरा किया। 20वें ओवर के पहले ही गेंद पर पूजा आउट हो गई। बल्लेबाजी करने आई अमनजोत ने 2 रन बनाए। अमनजोत ने 1 रन लेकर स्ट्राइक हरमनप्रीत कौर को दिया। हरमन ने अगली गेंद पर चौका लगाकर जीत के अंतर को कम किया। अगली ही गेंद पर हरमन आउट हो गई। हरमन 55 रन बनाकर आउट हो गई। अब जीत के लिए 1 गेंद पर 5 रन की जरूरत थी। संजना ने आकर छक्का मारकर मुंबई को जीत दिला दी। 

WPL 2024