Advertisment

WPL 2024: कौन है सजीवन संजना, जो आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर आई चर्चा में, जानें कैसे साधारण परिवार से निकलकर बनाई अपनी पहचान

Who is Sajeevan Sanjana: मुंबई और दिल्ली के बीच खेले जा रहे मुकाबले में सजीवन संजना ने अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर मुंबई इंडियंस को जीत दिला दी। इस छक्के के बाद संजना का जिक्र हर तरफ होने लगा है।

author-image
Joseph T J
New Update
sanjana

Sanjeevan Sanjana

WPL 2024 की शुरुआत शानदार रही। ओपनिंग सेरेमनी के बाद मुकाबला भी ऐसा रहा है कि उसे भूल नहीं पाएंगे। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच खेले जा रहे मुकाबले में सजीवन संजना (Sanjeevan Sanjana) ने अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर मुंबई इंडियंस को जीत दिला दी। इस छक्के के बाद संजना का जिक्र हर तरफ होने लगा है। आइए आपको बताते हैं कौन है सजीवन संजना, जिसकी एक शॉट के बाद चर्चा होने लगी। 

Advertisment

कौन है सजीवन संजना

मैच जीतऊ छक्का से पहले सजीवन संजना का नाम बहुत कम ही लोग जानते थे। लेकिन इस छक्के के बाद उनकी चर्चा सभी जगह होने लगी। सजीवन संजना का जन्म केरल के वायनाड में हुआ। संजना का जन्म केरल के एक साधारण परिवार में हुआ। उनके पिता रिक्शा चलाते हैं। साधारण परिवार से निकली यह लड़की किसको पता था कि एक दिन पूरे देश में चर्चा की वजह बनेगी। वो कहते हैं ना कि सपने बड़े देखने चाहिए और उसे पूरा करने के लिए आपको पूरी ताकत लगा देनी चाहिए। कुछ ऐसा ही संजना ने किया।

संजना ने केरल, साउथ जोन और इंडिया ए के लिए भी शानदार प्रदर्शन किया है। इसी प्रदर्शन की वजह से संजना को मुंबई इंडियंस ने अपने साथ जोड़ा। मुंबई इंडियंस ने 15 लाख रुपए में संजना को अपने टीम में शामिल किया। संजना लंबी-लंबी हिट मारने के अलावा शानदार ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करती है।

Advertisment

घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन का मिला इनाम 

संजना ने केरल की अंडर-23 महिला टीम को टी20 सुपर लीग में विजेता बनाया। केरल की टीम 2019 में इस टूर्नामेंट में विजेता बनी थी। उसके बाद संजना ने 2023 में सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी में 134 रन बनाई और उसके साथ 6 विकेट भी चटकाए। संजना के इसी प्रदर्शन ने डब्ल्यूपीएल ऑक्शन में मुंबई को प्रभावित किया और मुंबई ने अपने टीम में शामिल कर लिया। संजना केरल से आने वाली मिन्नू मणि के बाद दूसरी खिलाड़ी है। संजना का सपना है कि वह भारतीय टीम के लिए खेले। 

आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर बनाई अपनी पहचान 

संजना ने डब्ल्यूपीएल के दूसरे सीजन के पहले मैच के आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर सभी का ध्यान अपने तरफ आकर्षित करने में कामयाब रही है। आपको बता दें कि संजना डब्ल्यूपीएल में अपना पहला मैच खेल रही थी और पहले ही मैच में उनके एक छक्के ने टीम को जीत दिला दी। संजना अगर ऐसी ही प्रदर्शन करते रही तो वो दिन दूर नहीं होगा जब संजना भारतीय टीम के लिए खेलते भी नजर आएगी। 

Sanjeevan Sanjana