Advertisment

5 WWE सुपरस्टार्स जो Royal Rumble 2023 में रोमन रेंस को चैलेंज करेंगे और उन्हें बुरी तरह पीट सकते हैं

रोमन रेंस शायद Royal Rumble 2023 से पहले या Royal Rumble 2023 के मेन इवेंट में अपनी चैंपियनशिप डिफेंड कर सकते हैं।

author-image
Manoj Kumar
New Update
WWE रोमन रेंस Royal Rumble 2023 roman reigns (image source: twitter)

roman reigns (image source: twitter)

Roman Reigns इस समय WWE में एक पहाड़ की तरह खड़े हुए हैं, वह अपनी शानदार जीत की स्ट्रीक का लुफ्त  उठा रहे हैं। कोई भी रेसलर्स उन्हें हराने में सफल नहीं रहा है। Roman Reigns की इस विनिंग स्ट्रीक को खत्म करने के लिए WWE को एक ऐसे Superstar की जरूरत है जो उनके ही बराबर का हो या उनसे अधिक ज्यादा सफल हो।

Advertisment

WWE के रोस्टर में वास्तव में ऐसे नए नाम नहीं हैं जिन्हें रेंस ने पहले नहीं हराया है। हालांकि, इस साल ट्राइबल चीफ को कुछ ऐसे रेसलर्स से बड़ी चुनौती मिल सकती है।

रोमन रेंस शायद Royal Rumble 2023 से पहले या Royal Rumble 2023 के मेन इवेंट में अपनी चैंपियनशिप डिफेंड कर सकते हैं। बता दें कि इस बार का Royal Rumble 2023, 28 जनवरी को होगा। आइए उन पांच नामों पर नजर डालते हैं जो Royal Rumble 2023 में रोमन रेंस को चुनौती दे सकते हैं

5. द रॉक

WWE और हॉलिवुड के स्टार ‘द रॉक’ ने साल 2019 में रेसलिंग से संन्यास ले लिया था। लेकिन ऐसी अफवाहें हैं की ‘द रॉक’ जल्द ही रिंग में वापसी करेंगे और वह ROYAL RUMBLE 2023 में एंट्री ले सकते हैं। ऐसे में फैंस अनुमान लगा रहे हैं की रोमन रेंस को रॉयल रंबल में ‘द रॉक’ से खतरा हो सकता है। दोनों के बीच अगले साल होने वाले WrestleMania के लिए एक बड़े मैच की तैयारी की जा सकती है। द रॉक और रोमन रेंस के बीच यह मुकाबला ड्रीम मैच होगा।

4. ब्रे वायट

ब्रे वायट और रोमन रेंस की दुश्मनी WWE में लगभग एक दशक से चलती आ रही है। एक समय था जब दोनों के बीच की स्टोरी लाइन लोगों को काफी पसंद आ रही थी। वायट फैमिली की रेंस (Roman Reigns) के बिग डॉग वाले व्यक्तित्व के साथ लड़ाई के अलावा, ब्रे ही वह व्यक्ति थे, जिन्होंने रेंस (Roman Reigns) के हाथों अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप खो दी थी। इस जीत के बाद रोमन रेंस को अपने करियर में बड़ा पुश मिला था और उन्होंने बतौर यूनिवर्सल चैंपियन इतिहास रचा था।

द ट्राइबल चीफ ने यह टाइटल जीतने के लिए वायट की जगह ब्रॉन स्ट्रोमैन को पिन किया था जिसके पीछे एक कहानी बताई जा रही है। इसलिए ऐसी अफवाहें हैं कि वायट फिर से रोमन रेंस के साथ भिड़ेंगे और यह स्टेज WWE Royal Rumble 2023 का होगा। 

 

3. ब्रॉक लेसनर (Brock Lesnar)

खबर है कि Brock Lesnar Road to WrestleMania 2023 के लिए वापसी करेंगे और फिर उनकी स्टोरी लाइन तय की जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक WWE को अभी यह तय करना है कि WrestleMania 2023 में Brock Lesnar का सामना किस सुपरस्टार से होगा।

ऐसे में ROYAL RUMBLE 2023 में लेसनर की वापसी की काफी संभावना है। WWE Wrestlemania 2023 के लिए एक बड़ी मैच की तैयारी में लग रहा है इसलिए ऐसा होना संभव है कि वह वापसी करते हुए Royal Rumble 2023 में रोमन के अगले विरोधी बने और दोनों कट्टर दुश्मनों के बीच एक बार फिर जंग शुरू हो।

Advertisment

2. एजे स्टाइल्स (AJ Styles )

फिलहाल Roman Reigns कंपनी में लगभग सभी रेसलर्स को हरा चुके हैं और उन्हें अब एक ऐसे रेसलर्स की तलाश है जो उन्हें मात दे सके। ऐसी अफवाहें सामने आ रही हैं कि AJ Styles Royal Rumble 2023 के लिए Roman Reigns के अगले विरोधी होंगे।

बता दें कि, दोनों सुपरस्टार के बीच साल 2016 में WWE चैंपियनशिप को लेकर मैच हुआ था। फैंस को दोनों के बीच मुकाबला देखना काफी दिलचस्प लगा था और दोनों सुपरस्टार्स की स्टोरी लाइन को काफी पसंद भी किया गया था। AJ Styles फिलहाल लाइमलाइट से दूर हैं, ऐसे में WWE उन्हें एक बड़ा पुश देने पर विचार कर सकती है।

WWE को WrestleMania 2023 में एक बड़े मैच में AJ styles को बुक करने की जरूरत है, इसलिए Royal Rumble 2023 में उनका एक मजबूत प्रदर्शन मददगार होगा इसलिए वह Royal Rumble 2023 में रोमन रेंस को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

 

1. जॉन सीना (John Cena)

ऐसा Wrestler जो रोमन रेंस को कड़ी टक्कर दे सकता है और रोमन रेंस के खिलाफ हाइप बना सकता है वह WWE के दिग्गज सुपरस्टार John Cena के अलावा कोई नहीं हो सकता है। WWE Smackdown के हालिया एपिसोड में WWE ने John Cena की वापसी कराई है। इसलिए ऐसा लग रहा है कि John Cena और Roman Reigns के बीच WrestleMania 2023 में ड्रीम मैच देखने को मिल सकता है। इसलिए John Cena के Royal Rumble 2023 जीतने की संभावना काफी है।

यह भी हो सकता है कि दोनों के बीच रॉयल रंबल में एक मैच देखने को मिले।

General News