Advertisment

Royal Rumble 2023: WWE से हुई बड़ी गलती, पहले ही लीक हो गए रॉयल रंबल मैच के विजेताओं के नाम

Royal Rumble 2023: इस शनिवार WWE रॉयल रंबल (Royal Rumble) प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन कर रही है..........

author-image
Manoj Kumar
New Update
रॉयल रंबल WWE Royal Rumble 2023 roman reigns brock lesnar john cena aj styles wrestlemania

WWE Royal Rumble image source: twitter)

Royal Rumble 2023: इस शनिवार WWE रॉयल रंबल (Royal Rumble) प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन कर रही है। यह प्रीमियम लाइव इवेंट रोड टू  WrestleMania की शुरुआत का पहला पड़ाव है। लेकिन, एक नई रिपोर्ट सामने आई है जिसमें खुलासा हुआ है कि कंपनी इन दो स्टार खिलाड़ी को रॉयल रंबल मैच जीताना चाहते हैं। 

यह जरूर पढ़ें: Men’s Royal Rumble 2023: 30 WWE सुपरस्टार्स जो रॉयल रंबल मैच में एंट्री लेंगे!

रॉयल रंबल WrestleMania के बाद WWE का साल का दूसरा सबसे बड़ा शो है, और दुनिया भर के प्रशंसक यह इवेंट देखने के लिए बेहद ही बेताब हैं कि कौन सा रेसलर WrestleMania 39 के मेन इवेंट में खुद को रिप्रेजेंट करेगा। WWE लेकिन इस साल कुछ अलग ही सोच रहा है।

कौन जीतेगा रॉयल रंबल (Royal Rumble)?

एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, WWE ने कई हफ्ते पहले मेन्स और विमेंस रंबल मैचों के विनर का फैसला कर लिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्तमान में पसंदीदा रेसलर कोडी रोड्स और रिया रिप्ले रॉयल रंबल जीतेंगे। कई फैंस भी चाहते हैं कि कोडी रोड्स रॉयल रंबल जीते। हालांकि, इस बात को लेकर कोई भी पुष्टि नहीं हुई है।

रॉयल रंबल WWE Royal Rumble 2023 रॉयल रंबल WWE Royal Rumble 2023

किस समय शुरू होगा रॉयल रंबल 2023?

(Royal Rumble) रॉयल रंबल 2023 28 जनवरी को रात 8 बजे EST/शाम 7 बजे सेंट्रल/शाम 5 बजे पीएसटी पर पूरे देश में लाइव स्ट्रीम होगा। भारत में इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग थोड़ी अलग है। 

भारत में, WWE रॉयल रंबल (Royal Rumble) की स्ट्रीमिंग की तारीख 29 जनवरी होगी, और इसका समय सुबह 6.30 बजे है। इस मेन इवेंट को Sony TEN 1 और Sony TEN 3 पर प्रसारण किया जाएगा। फैंस एक्सक्लूसिव स्ट्रीमिंग कंटेंट के लिए Sony LIV ऐप को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।

दर्शक अंग्रेजी भाषा के लिए SONY TEN 1/HD, हिंदी के लिए SONY TEN 3/HD और तमिल और तेलुगू कमेंट्री के लिए SONY TEN/4HD देख सकते हैं। वेब उपयोगकर्ता www.sonyliv.com पर लॉग इन कर सकते हैं।

हर साल होने वाला यह फैन फेवरेट इवेंट कंपनी के लिए वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है। यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां फैंस एक साथ 30 पसंदीदा रेसलर्स को एक ही रिंग में झड़गते देखते हैं। इस साल का रॉयल रंबल WWE के चैंपियन रोमन रेंस के लिए अगले चैलेंजर और महिलाओं के लिए रॉ या स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन का निर्धारण करेगा। 

General News WWE