Advertisment

Royal Rumble 2023: WWE सुपरस्टार्स जो रॉयल रंबल में एंट्री लेने के लिए दे चुके हैं अपने नाम

Royal Rumble 2023: WWE शनिवार, 28 जनवरी, 2023 को सैन एंटोनियो, टेक्सास के अलामोडोम में होने वाले रॉयल रंबल प्रीमियम लाइव इवेंट

author-image
Manoj Kumar
New Update
रॉयल रंबल WWE Royal Rumble 2023 roman reigns brock lesnar john cena aj styles wrestlemania

WWE Royal Rumble image source: twitter)

Royal Rumble 2023: WWE शनिवार, 28 जनवरी, 2023 को सैन एंटोनियो, टेक्सास के अलामोडोम में होने वाले रॉयल रंबल प्रीमियम लाइव इवेंट के लिए काफी जोरों शोरों से तैयारी कर रहा है। WWE यूनिवर्स साल से सबसे बड़े शो के लिए बस कुछ दिन ही दूर है। इसका मतलब है कि मेन्स और विमेन्स रॉयल रंबल मैचों के लिए हर समय नए प्रतिभागियों की घोषणा की जा रही है।

Advertisment

इस हफ्ते शुक्रवार की रात स्मैकडाउन के दौरान, हमने कुछ और नए नामों को जुडते देखा है।

मेन्स रॉयल रंबल में भाग लेने वाले WWE सुपरस्टार्स

रे मिस्टीरियो अपने बेटे से बदला लेने के लिए तैयार हैं, और उनका मानना ​​है कि रॉयल रंबल जीतना और रैसलमेनिया में जाना उनका आखिरी मकसद है। इस बीच, गुंथर ने ब्रॉन स्ट्रोमैन को हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक अपने पास बरकरार रखा और वह अपनी इस जर्नी में एक रंबल विजेता बनना चाहते हैं।

मेन्स रॉयल रंबल में भाग लेने वाले WWE सुपरस्टार्स

  1. कोफ़ी किंग्सटन
  2. रिकोषेट
  3. बॉबी लैशली
  4. सेथ रोलिंस
  5. ऑस्टिन थ्योरी
  6. बैरन कॉर्बिन
  7. सैंटोस एस्कोबार
  8. रे मिस्टेरियो गुंथर

विमेन्स रॉयल रंबल 2023 (Women’s Royal Rumble 2023)

इस बार विमेंस रॉयल रंबल काफी दिलचस्प होने वाला है। इस साल, प्रशंसक यह देखने के लिए पहले से कहीं अधिक उत्साहित हैं कि महिला सुपरस्टार्स ने हमारे लिए क्या रखा है। एक समय में रिंग में इतनी प्रतिभाशाली महिलाओं के साथ, यह मैच निश्चित रूप से दुनिया भर के रेसलिंग प्रशंसकों के बीच हिट होगा।

विमेंस रॉयल रंबल बाकी रैसलिंग सीजन के लिए स्टेज तैयार करेगा और यह तय करने में मदद करेगा कि रैसलमेनिया में रॉ या स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन के खिलाफ कौन भिड़ेगा।

आइए देखें वह महिला WWE सुपरस्टार जिन्होंने अपना नाम रॉयल रंबल के लिए दिया है:-

  1. लिव मॉर्गन
  2. कैंडिस लेरे
  3. रिया रिप्ले
  4. रकील रोड्रिगेज

हालांकि, इस इवेंट के लिए उत्साहित होने के लिए अभी भी बहुत कुछ बाकी है। अभी तक सिर्फ 3 मैच के बारे में जानकारी हाथ लगी है और अंत-अंत में कुछ रोमांचक मुकाबलों को लेकर और भी बड़े खुलासे होंगे। 

जानें Royal Rumble 2023 में होने वाले सभी मैच

  1. मेन्स रॉयल रंबल 2023 (Men’s Royal Rumble 2023)

  2. विमेन्स रॉयल रंबल 2023 (Women’s Royal Rumble 2023)

  3. ब्रे व्याट बनाम ला नाइट ( पिच ब्लैक मैच) Bray Wyatt vs. LA Knight

General News