Advertisment

क्या होता है जब WWE रेसलर्स विंस मैकमैहन के खिलाफ जाते हैं?

विंस मैकमैहन के बिना WWE कुछ भी नहीं है। उन्होंने स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन, द अंडरटेकर, द रॉक, जॉन सीना और कई और सुपरस्टार्स बनाए हैं

author-image
Manoj Kumar
New Update
WWE विंस मैकमैहन

WWE

विंस मैकमैहन के बिना WWE कुछ भी नहीं है। उन्होंने स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन, द अंडरटेकर, द रॉक, जॉन सीना और कई और सुपरस्टार्स बनाए हैं जिनका नाम दुनिया में काफी है। हालांकि, वहीं कुछ ऐसे रेसलर्स भी हैं जो सालों से विंस मैकमैहन के खिलाफ हैं। यूं कहें कि उनकी विंस से नहीं बनती।

विंस के सबसे अच्छे दोस्तों में से एक होने के बावजूद, स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन क्रिएटिव मतभेदों के कारण एक बार WWE के प्रमोशन से बाहर हो गए। हालांकि, वह कुछ महीने बाद वापस लौटे जरूर लेकिन विन्स को निश्चित रूप से स्टीव का वह वाकआउट का तरीका पसंद नहीं आया।

रॉयल रंबल 2014 के बाद सीएम पंक का ऐसे ही बाहर हो जाना कौन भूल सकता है? विंस इतने नाराज थे कि उन्होंने उनकी शादी के दिन पंक को निकाल दिया था। इसी तरह कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहां रेसलर्स ने विंस मैकमैहन को चिढ़ाया है और उन्हें तंग किया है।

WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने विंस मैकमैहन को चिढ़ाया है 

यहां कुछ ऐसे रेसलर्स हैं जिन्होंने विंस मैकमैहन को नाराज किया:

  1. ब्रूनो सैममार्टिनो
  2. पॉल हेमैन
  3. र्ने गेन
  4. ब्रेट हार्ट
  5. नाइलज
  6. द अल्टिमेट वॉरियर
  7. जेसे वेन्टुरा
  8. रैंडी सैवेज
  9. स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन
Advertisment

जल्द ही होने वाला है WWE का ड्राफ्ट

WWE साल के अपने सबसे महत्वपूर्ण इवेंट की तैयारियों में लगा हुआ है। दरअसल, कुछ महीने में Wrestlemania 39 होने वाला है जिसे लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। 

कोडी रोड्स ने मेन्स रॉयल रंबल मैच जीतकर लॉस एंजिल्स में होने वाले wrestlemania 39 में अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए एक मेन इवेंट मैच हासिल किया है। इस बीच, असुका रॉ विमेंस चैंपियनशिप के लिए बियांका बेलेयर को चुनौती देंगी। Wrestlemania 36 के रीमैच में शार्लेट और रिया रिप्ले एक बार फिर आमने-सामने होंगी। इसके साथ ही कई अन्य मैच अगले हफ्ते तक जोड़े जा सकते हैं।

कब है Wrestlemania 39?

WWE Wrestlemania 39 पेपर व्यू इवेंट सभी सुपरस्टार्स के लिए बड़ा स्टेज है। फैंस ने इस बार Royal Rumble 2023 में बड़े सरप्राइज नहीं देखें हैं  ऐसे में WWE WrestleMania 39 को रोमांचक बनाने के लिए कंपनी कुछ बड़ा करने का सोच रही है।

इस बार फैंस को बड़े मैच देखने को मिलेंगे। आपको बता दें WWE WrestleMania 39 अगले साल California के सोफी स्टेडियम में 1 और 2 अप्रैल को आयोजित होगा।

General News WWE