Advertisment

WWE Survivor Series 2023 में Roman Reigns क्यों नहीं होंगे?

WWE Survivor Series: WWE 4 नवंबर को सऊदी अरब में क्राउन ज्वेल (Crown Jewel 2023) प्रीमियम लाइव इवेंट होस्ट करने वाली है। इसके बाद कंपनी 26 नवंबर को शिकागो में सर्वाइवर सीरीज (Survivor Series 2023) प्रीमियम लाइव इवेंट होस्ट करेगी। शो के लिए रोमन रेंस (Roman Reigns)को शेड्यूल नहीं किया गया है।

author-image
Joseph T J
New Update
wwe The Bloodline Roman Reigns Salary and Net Worth Royal Rumble 2023

WWE Survivor Series

WWE Survivor Series: WWE 4 नवंबर को सऊदी अरब में क्राउन ज्वेल (Crown Jewel 2023) प्रीमियम लाइव इवेंट होस्ट करने वाली है। इसके बाद कंपनी 26 नवंबर को शिकागो में सर्वाइवर सीरीज (Survivor Series 2023) प्रीमियम लाइव इवेंट होस्ट करेगी। शो के लिए रोमन रेंस (Roman Reigns)को शेड्यूल नहीं किया गया है। हाल ही में एक रिपोर्ट में इससे जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

Survivor Series 2023 के आयोजन में अब एक महीने से भी कम का समय बचा हुआ है। फिलहाल शो के लिए किसी भी मैच का ऐलान नहीं किया गया है। WWE के साल 2023 के आखिरी मेगा इवेंट के लिए अभी से ही जबरदस्त हाइप बनी हुई है। । रोमन रेंस का अगला टाइटल डिफेंस इस हफ्ते के अंत में होने जा रहे Crown Jewel 2023 में होगा। वो अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप एलएल नाइट के खिलाफ डिफेंड करेंगे।

WWE के द्वारा Survivor Series के लिए बनाए गए प्लान्स में रोमन रेंस को शामिल नहीं किया गया है। Xero News ने अपनी हालिया रिपोर्ट में बताया कि हेड ऑफ द टेबल को साल के आखिरी प्रीमियम लाइव इवेंट में बुक नहीं करने के पीछे ट्रिपल एच का निर्णय हो सकता है। यह निर्णय इसलिए भी लिया गया हो सकता है क्योंकि कंपनी नहीं चाहती कि रोमन की स्टार पावर के कारण Survivor Series के लिए बनाए गए प्लान्स कमजोर दिखें।

WWE Survivor Series 2023 में पूर्व वर्ल्ड चैंपियंस की वापसी पर बना हुआ है सस्पेंस

WWE Survivor Series 2023 प्रीमियम लाइव इवेंट में दो पूर्व WWE चैंपियंस की कंपनी में वापसी की संभावना जताई जा रही हैं। हालांकि, इस पर सस्पेंस बना हुआ है। Survivor Series 2023 शिकागो में आयोजित होगा और सीएम पंक भी शिकागो से आते हैं इसलिए कई रिपोर्ट्स में पूर्व WWE चैंपियन सीएम पंक के अपने होम क्राउड के सामने WWE में फिर से दिखने के कयास लगाए जा रहे हैं।

रैंडी ऑर्टन हाल ही में परफॉर्मेंस सेंटर के बाहर दिखे थे, जिसके बाद से उनकी स्टैमफोर्ड बेस्ड प्रमोशन में वापसी की खबरें तेज हो गई थीं। बता दे कि ऑर्टन डेढ़ साल से भी ज्यादा समय से इन-रिंग एक्शन से दूर हैं।

WWE