Advertisment

WWE Backlash 2023: जानें भारत में कब-कहां देख पाएंगे मेन इवेंट, साथ ही सभी मैचों की लिस्ट पर डालिए नजर

WWE BACKLASH 2023: धमाकेदार इवेंट्सफुल हफ्ते के बाद WWE अब एक बार फिर रेसलिंग की दुनिया में आग लगाने के लिए तैयार है।

author-image
Manoj Kumar
New Update
WWE BACKLASH 2023

WWE BACKLASH 2023: धमाकेदार इवेंट्सफुल हफ्ते के बाद WWE अब एक बार फिर रेसलिंग की दुनिया में आग लगाने के लिए तैयार है। WWE का कभी न खत्म होने वाला सिलसिला अपने सबसे पुराने पे-पर-व्यू शो- WWE बैकलैश (Backlash) के नए संस्करण तक पहुंच गया है। आपको बता दें कि Westlemania 39 के समापन के बाद इवेंट में बनी स्टोरीलाइन को एक पूर्ण विराम देने या एक और स्टोरीलाइन जोड़ने के लिए BACKLASH पे-पर-व्यू इवेंट की शुरुआत की गई थी।

इस इवेंट में हम Wrestlemania की बची दुश्मनी को भी फिर से शुरू होते देखते हैं। ऐसे में आइए नजर डालें की इस WWE BACKLASH में WWE की क्रिएटिव टीम ने फैंस के लिए क्या सोचा है।

जैसा कि WWE ड्राफ्ट 2023 ने सभी सुपरस्टार्स के कंपनी में आगे की राह तय की है। इसलिए यह कहना लाजिम है कि सैमी जेन और केविन ओवेन्स बनाम द उसोस जैसे कुछ झगड़े अभी खत्म हो गए हैं। इसके अलावा, पिता बनाम पुत्र यानी रे मिस्टेरिओ और उनके बेटे डोमनिक का झगड़ा जो काफी समय से चल रहा था, वह भी खत्म हो गया है।

इस ड्राफ्ट में ऐसी कई स्टोरीलाइन के बारे में सोचा गया है, वहीं जो WWE सुपरस्टार अभी बच गए हैं उनका भी फैसला WWE BACKLASH में हो जाएगा। फैंस को जिस बड़े मैच का इंतेजार था वह ब्रॉक लेसनर और कोडी रोड्स का है। ऐसे में फैंस को यह जानकर खुशी होगी की इन दोनों सुपरस्टार्स की दुश्मनी BACKLASH में खत्म नहीं होगी क्योंकि लेसनर को कंपनी ने फ्री एजेंट घोषित किया है। इसका मतलब है कि वह RAW और SMACKDOWN दोनों में कहीं भी जाने के लिए स्वतंत्र हैं। चूंकि यह एक पीपीवी है, इसलिए इसके मेन इवेंट पर ध्यान देना जरूरी है। 

आइए देखें सभी मैच जो WWE BACKLASH 2023 में होंगे

  • मैट रिडल, केविन ओवेन्स, और सैमी जेन बनाम द ब्लडलाइन (सोलो सिकोआ, जे उसो और जिमी उसो) (पॉल हेमन के साथ)
  • कोडी रोड्स बनाम ब्रॉक लेसनर
  • रिया रिप्ले (C) बनाम ज़ेलिना वेगा
  • सेथ "फ्रीकिन" रॉलिन्स बनाम ओमोस (MVP के साथ)
  • ऑस्टिन थ्योरी (C) बनाम बॉबी लैशली बनाम ब्रॉनसन रीड
  • बियांका बेलेयर (C) बनाम इयो स्काई (बेली और डकोटा काई के साथ)
  • बैड बनी बनाम डेमियन प्रीस्ट

WWE BACKLASH 2023: तारीख, समय और स्थान

  • तारीख: 6 मई, 2023 (USA) 7 मई, 2023 (भारत और यूके)
  • समय: रात 8 बजे, ET. 1 AM, GMT सुबह 5:30 बजे (भारतीय समयानुसार) 
  • स्थान: कोलिज़ियो डी प्यूर्टो रिको जोस मिगुएल एग्रेलॉट

WWE BACKLASH 2023: स्ट्रीमिंग डिटेल्स

भारत में WWE के प्रशंसक सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर ट्यूनिंग करके भारत में बैकलैश पीपीवी को लाइव देख सकते हैं। इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV ऐप पर उपलब्ध होगी। मैचों के नतीजे WWE के सोशल मीडिया हैंडल पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

General News WWE