/sky247-hindi/media/post_banners/41ZnQjZWp6dDufcSOvpY.jpg)
WWE, Bray Wyatt: लाइव टीवी पर लगातार ना आने के बाद भी WWE के अनुभवी सुपरस्टार ब्रे वायट (Bray Wyatt) फैंस के बीच काफी ज्यादा पसंद किये जाते हैं। जब उन्हन WWE ने साल 2021 में रिलीज किया था तो फैंस बेहद ही दुखी। उनके जानें के बाद से WWE में कुछ अधूरा सा लग रहा था। वह वायट फैमली के साथ मिलकर जिस WWE रन का हिस्सा थे उन्होंने फैंस को उस समय काफी एंटरटेन किए था।
रिलीज होने के बाद उन्होंने पिछले साल Extreme Rules में WWE में वापसी की थी। अपने रिटर्न के बाद वो एक अलग ही कैरेक्टर में नज़र आ रहे थे। उनका यह कैरेक्टर पिछले कैरेक्टर जैसा ही डरावना और भयानक था। लेकिन WrestleMania से पहले वो एक बार से फिर से लाइव टीवी से दूर हो गए थे। जिसने फैंस को एक बार फिर निराश किया था।
हालांकि, उन्हें लेकर कोई भी रिपोर्ट्स अब तक बाहर नहीं आई है। लेकिन कुछ सूत्रों से खबर मिल रही है कि WWE उन्हें जल्द ही वापस ला सकता है।
आइये जानते हैं कि WWE उन्हें वापस लाने के बाद किस तरह से बुक कर सकता है:
#3 ब्रे वायट (Bray Wyatt) vs सैथ रॉलिंस
/sky247-hindi/media/post_attachments/A8BYV4RFFodB4vzZCGsb.jpg)
- सैथ रॉलिंस ने हाल में ही एजे स्टाइल्स को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीता है।
- इसके अलावा Raw में उन्होंने डेमियन प्रीस्ट के खिलाफ इसे डिफेंड भी किया था।
- हालांकि इस मैच के बाद उनके और फिन बैलर के बीच नेक्स्ट मैच को लेकर हिंट मिला है।
ऐसे में फिन बैलर के बाद WWE ब्रे वायट को सैथ रॉलिंस के खिलाफ बुक कर सकते हैं। वायट इस स्टोरीलाइन को और ज्यादा दिलचस्प बना सकते हैं क्योंकि दोनों ही स्टार्स अपने प्रोमो स्किल्स के जाने जाते हैं। इसके अलावा इन दोनों स्टार्स के बीच कई यादगार मैच हो सकते हैं।
#2 एलेक्सा के बाद लिव मॉर्गन बनेंगी उनकी जोड़ीदार
/sky247-hindi/media/post_attachments/C6SNNe6e7DCgEx6J1E82.jpg)
ब्रे वायट, एलेक्सा ब्लिस के साथ नज़र आ चुके हैं। हालांकि वो वापस आने के बाद एक बार फिर से एलेक्सा ब्लिस के साथ जोड़ी नहीं बना पाएंगे। एलेक्सा ब्लिस इस समय प्रेग्नेंट है। इस वजह से वो इस समय इन रिंग एक्शन में भी नज़र नहीं आ रहे हैं।
ऐसे में ब्रे वायट उनकी जगह पर लिव मॉर्गन को शामिल कर सकते हैं। लिव मॉर्गन भी इस समय चोट की वजह से इन रिंग एक्शन से दूर हैं। वो भी अपने रिटर्न पर एक नए कैरेक्टर में नज़र आ सकती है, जिसमें लिव ब्रे वायट के साथ नज़र आ सकते हैं। लिव मॉर्गन कई बार अपनी डार्क साइड को भी दिखा चुकी हैं।
#3 द रिटर्न ऑफ फीन्ड (Bray Wyatt)
/sky247-hindi/media/post_attachments/JisBZbkwLEsrsIoSWCBm.jpg)
ब्रे वायट के द फीन्ड कैरेक्टर को फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया था। ब्रे वायट पहली बार 2019 में अपने इस कैरेक्टर में नज़र आए थे। हालांकि WWE ने बजट कट की वजह से उन्हें रिलीज कर दिया था, जिस वजह से उनकी स्टोरीलाइन और कैरेक्टर दोनों ही खत्म हो गई थी।
WWE वापस आने के बाद भी वो नये कैरेक्टर में ही दिखाई दिए थे, लेकिन फैंस अभी भी उन्हें उनके द फीन्ड कैरेक्टर में ही देखना चाहते हैं। उनके इस कैरेक्टर को फैंस भी पसंद कर सकते हैं। ऐसे में अगर वो द फीन्ड कैरेक्टर में वापस आते हैं तो फैंस को कई यादगार स्टोरीलाइन देखने को भी मिल सकती है। फिलहाल ये देखना दिलचस्प रहेगा कि ब्रे वायट कब तक WWE में वापस आते हैं।
/sky247-hindi/media/agency_attachments/Gp7OhjtPJUgJXHsPQxgR.png)
/sky247-hindi/media/media_files/dxXjCQM1LTljwI6rkSTc.jpg)
Follow Us/sky247-hindi/media/media_files/6tJrsxihTNWWadxPdevC.jpg)