Advertisment

इमोशनल होकर महिला फैन ने छूए MS Dhoni के पैर, उसके बाद माही ने जो किया उसने एक बार फिर दिल जीत लिया, VIDEO

वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी बैठे हुए नजर आ रहे हैं। वहीं उनके पास एक महिला फैन खड़ी है, जो उनके पैर छूती हुई दिखाई दे रही है।

author-image
Justin Joseph
New Update
इमोशनल होकर महिला फैन ने छूए MS Dhoni के पैर, उसके बाद माही ने जो किया उसने एक बार फिर दिल जीत लिया, VIDEO

भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह अक्सर किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह चंद्रयान-3 की सफलता पर इसरो टीम को कुछ अलग अंदाज में बधाई देते हुए नजर आए थे। अब उनका एक और वीडियो वायरल हुआ है।

Advertisment

दरअसल, सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें महेंद्र सिंह धोनी बैठे हुए नजर आ रहे हैं। वहीं उनके पास एक महिला फैन खड़ी है, जो उनके पैर छूती हुई दिखाई दे रही है। इसे देख माही ने फैन से हाथ बढ़ाकर महिला फैन से हाथ मिलाया। इस अंदाज से धोनी ने एक बार अपने फैन्स का दिल जीत लिया।

यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है और सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। बता दें कि ऐसे कई वीडियो वायरल हुए हैं, जिसमें फैन्स धोनी के पैर छूते हुए नजर आए थे। IPL 2023 के दौरान भी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया था, जिसमें ओपनिंग सेरेमनी के दौरान बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह माही के पैर छूते नजर आए थे।

यहां देखें वायरल वीडियो-

 

आपको बता दें कि जुलाई में धोनी ने अपना 42वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्होंने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपने पालतू डॉगी के साथ केक काटा था। इस वीडियो को भी लोगों ने काफी पसंद किया और करोड़ों लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी था।

धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद ज्यादातर समय अपने घर पर बिताते हैं। वह सिर्फ आईपीएल में खेलते हुए दिखाई देते हैं। पिछले संस्करण में उन्होंने अपने नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स को चैंपियन बनाया। इसके साथ ही माना जा रहा था कि यह धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन होगा, लेकिन उन्होंने ऐसी किसी बात से इनकार कर दिया था।

यह भी पढ़ें- द हंड्रेड में जोस बटलर ने खेली तूफानी पारी तो फैन्स के आए जबरदस्त रिएक्शन

Cricket News India General News MS Dhoni