Advertisment

आखिरकार कैंसर की जंग हार गया जिम्बाब्वे का यह पूर्व दिग्गज खिलाड़ी, 49 साल की उम्र में हुआ निधन

जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर हीथ स्ट्रीक का 49 साल की उम्र में निधन हो गया। वह कैंसर से लंबे समय से जूझ रहे थे।

author-image
Justin Joseph
New Update
Heath Streak (Source: Twitter)

Heath Streak (Source: Twitter)

जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर हीथ स्ट्रीक का 49 साल की उम्र में निधन हो गया। वह कैंसर से लंबे समय से जूझ रहे थे। उनकी पत्नी नादीन स्ट्रीक ने एक इमोशनल फेसबुक पोस्ट के जरिए इस खबर की जानकारी दी। बता दें कि पिछले हफ्ते ही उनके निधन की झूठी अफवाह उड़ी थी।

Advertisment

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, आज सुबह रविवार (3 सितंबर) मेरे जीवन का सबसे कठिन समय आया जब मेरे प्यार और मेरे खूबसूरत बच्चों के पिता ने इन दुनिया को अलविदा कह दिया। वह अपने घर में थे जहां वह अपने परिवार और प्रियजनों के साथ आखिरी समय बिताना चाहते थे। वह हमेशा मेरी आत्माओं में रहेंगे।

स्ट्रीक ने दक्षिण अफ्रीका में कैंसर का इलाज करवाया था। दो हफ्ते पहले हीथ स्ट्रीक की मौत के बारे में कुछ झूठी अफवाहें भी उड़ी थीं। इन झूठी खबरों को उनके जिम्बाब्वे टीम के साथी हेनरी ओलोंगा ने बकवास और अफवाह बताया था।

हीथ स्ट्रीक जिम्बाब्वे के कोच भी रहे

Advertisment

जिम्बाब्वे के लिए हीथ स्ट्रीक ने 65 टेस्ट मैचों में 216 विकेट लिए, जिसमें सात बार पांच विकेट शामिल हैं। उन्होंने 1990 रन भी बनाए और उनके नाम एक टेस्ट शतक भी है। वनडे क्रिकेट की बात करें तो उन्होंने जिम्बाब्वे के लिए 189 मैच खेले। जिसमें उन्होंने 28.29 की औसत से 2943 रन बनाए। 50 ओवर के प्रारूप में उनका हाईएस्ट स्कोर 79 है। उन्होंने वनडे क्रिकेट में 239 विकेट लिए और एक बार पांच विकेट लिया।

क्रिकेटिंग करियर के समाप्त होने के बाद स्ट्रीक जिम्बाब्वे के कोच बन गए। हालांकि, क्रिकेट शासी निकाय की भ्रष्टाचार विरोधी नीति को तोड़ने के लिए स्ट्रीक पर 2021 में सभी क्रिकेट गतिविधियों से आठ साल का प्रतिबंध लगा दिया गया था। उन पर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सहित फ्रेंचाइजी टी-20 लीग के बारे में महत्वपूर्ण अंदरूनी जानकारी देने का आरोप लगाया गया था। स्ट्रीक ने प्रतिबंध स्वीकार कर लिया, लेकिन मैच फिक्सिंग के आरोप से इनकार किया।

यह भी पढ़ें-  Asia Cup 2023: भारत-नेपाल मैच पर भी बारिश का साया, क्या होगा अगर मुकाबला रद्द हुआ?

Cricket News General News Zimbabwe