in

अरे भैया! जन्मदिन के दिन ही धोनी को नाई ने लगा दिया चूना, ऐसा बाल काटा की कहेंगे तौबा-तौबा

धोनी ने हाल ही में अपना 42वां जन्मदिन मनाया है।

MS Dhoni's latest looks
MS Dhoni's latest looks

7 जुलाई  को धोनी ने अपना 42वां जन्मदिन मनाया। पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2007 टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप, 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे अहम खिताब अपने नाम करने में कामयाब रही थी।

इसके साथ ही धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया कई सालों तक नंबर 1 टेस्ट टीम भी बनी रही थी। हालांकि धोनी ने 2019 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। तब से धोनी केवल आईपीएल में खेलते नजर आते हैं। इस बीच 42वें जन्मदिन के कुछ दिन बाद ही धोनी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जिसमें धोनी एक अनोखे लुक में नजर आ रहे हैं। फैंस धोनी के इस नए लुक को खूब पसंद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: ODI World Cup 2023: 5 खिलाड़ी जो खेलेंगे अपना आखिरी वनडे वर्ल्ड कप!

नए लुक में नजर आए एमएस धोनी

आईपीएल के 16वें सीजन में चेन्नई को पांचवीं बार चैंपियन बनाने वाले एमएस धोनी सबसे ज्यादा आईपीएल खिताब जीतने वाले कप्तानों में रोहित शर्मा की बराबरी कर चुके हैं। इसके साथ ही चेन्नई भी सबसे ज्यादा बार खिताब जीतने के मामले में मुंबई इंडियंस की बराबरी पर आ चुकी है।

इस बीच 7 जुलाई को अपने रांची स्थित फॉर्महाउस में कुत्तों के साथ केक काटकर बर्थडे मनाने वाले एमएस धोनी का नया लुक सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। दरअसल जन्मदिन के दो दिन बाद ही धोनी अब चेन्नई पहुंच गए हैं, जहां एयरपोर्ट पर वे एक अलग लुक में नजर आए।

बताया जा रहा है कि धोनी अपने प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म ‘लेट्स गेट मैरिड’ के ट्रेलर और ऑडियो लॉन्च के लिए वहां पहुंचे हैं। धोनी के एयरपोर्ट पहुंचने की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और उनका नया लुक भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है। ट्वीट किए गए इस फोट में धोनी तोहफा लिए और गले में सफेद गमछा डाले दो महिलाओं के साथ खड़े हैं। धोनी अपने नए लुक में एकदम अलग नजर आ रहे हैं।

 

यहां देखिए धोनी के नए लुक पर फैंस के रिएक्शन

 

 

 

 

 

Farid Khan and Virat Kohli

अफगानिस्तान का नाम लेकर पाकिस्तानी पत्रकार ने भारत को कही ऐसी बात, फैंस बोले “तुम्हारे दो-दो बाप हो गए अब”

WORLD CUP 2023

ODI World Cup 2023: 6 खिलाड़ी जो खेलेंगे अपना आखिरी वनडे वर्ल्ड कप!