Advertisment

India's squad for World Cup 2023: वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, यह खिलाड़ी बाहर

India's squad for ODI World Cup 2023: भारत ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। आइए देखें किन खिलाड़ियों को मिली जगह।

author-image
Manoj Kumar
New Update
India's squad for ODI World Cup 2023 Team India's Squad for Asia Cup 202 Star Sports experts pick India's 15 for Asia Cup 2023.

Star Sports experts pick India's 15 for Asia Cup 2023.

India's squad for ODI World Cup 2023: टीम इंडिया फिलहाल एशिया कप 2023 के प्रतिस्पर्धा कर रही है। भारत के लिए यह टूर्नामेंट बेहद ही अहम है। ऐसा इसलिए क्योंकि टीम इंडिया नहीं चाहती की उनकी वनडे वर्ल्ड कप तैयारियों में कुछ भी कमी रह जाए। वनडे वर्ल्ड कप  की शुरुआत 5 अक्टूबर से होगी। बता दें कि भारत इस बार वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी करने वाला है। टूर्नामेंट को लेकर इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है।

Advertisment

India's squad for ODI World Cup 2023: भारत ने अपने वनडे वर्ल्ड कप टीम का ऐलान

टीम इंडिया ने आज 1:30 बजे आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2023 को लेकर टीम का ऐलान कर दिया है। देखें टीम इंडिया वनडे वर्ल्ड कप के लिए-

  1. रोहित शर्मा
  2. शुभमन गिल
  3. विराट कोहली
  4. श्रेयस अय्यर
  5. ईशान किशन
  6. केएल राहुल
  7. सूर्यकुमार यादव
  8. हार्दिक पांड्या
  9. रवींद्र जडेजा
  10. अक्षर पटेल
  11. शार्दुल ठाकुर
  12. जसप्रीत बुमराह
  13. मोहम्मद शमी
  14. मोहम्मद सिराज
  15. कुलदीप यादव
Advertisment

ODI World Cup 2023: भारत का विश्व कप 2023 शेड्यूल

  1. भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, 8 अक्टूबर, चेन्नई
  2. भारत बनाम अफगानिस्तान, 11 अक्टूबर, दिल्ली
  3. भारत बनाम पाकिस्तान, 14 अक्टूबर, अहमदाबाद
  4. भारत बनाम बांग्लादेश, 19 अक्टूबर, पुणे
  5. भारत बनाम न्यूजीलैंड. 22 अक्टूबर धर्मशाला
  6. भारत बनाम इंग्लैंड, 29 अक्टूबर, लखनऊ
  7. भारत बनाम नीदरलैंड, 2 नवंबर, मुंबई

वनडे वर्ल्ड कप में भाग लेने वाली 10 टीमें-

ODI World Cup 2023: वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अक्टूबर को 2019 फाइनल की पुनरावृत्ति के साथ शुरू होगा। जिसका मतलब है कि इंग्लैंड अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा। यह टूर्नामेंट का पहला मैच होगा। मेजबान भारत अपने अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर को चेन्नई में पांच बार के विश्व कप विजेता ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगा।

मेगा इवेंट में कुल 10 टीमें भाग लेंगी। देखें 10 टीमों के नाम- अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, नीदरलैंड्स, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका। 

India ODI World Cup 2023