Advertisment

ODI World Cup 2023: इन 4 खिलाड़ियों को वनडे वर्ल्ड कप 2023 में नहीं है खेलने की अनुमति!

ODI World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप अब ज्यादा दूर नहीं है। दस टीमों के इस मेगा इवेंट में 100 दिन से भी कम समय बचा है।

author-image
Manoj Kumar
New Update
Kane Williamson ODI World Cup 2023 केन विलियमस

Kane Williamson

ODI World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप (ODI World Cup 2023) अब ज्यादा दूर नहीं है। दस टीमों के इस मेगा इवेंट में 100 दिन से भी कम समय बचा है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम देखेंगे कि किन क्रिकेटरों के टूर्नामेंट में खेलने की संभावना बेहद ही कम है।

Advertisment

भारत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बोर्ड द्वारा आयोजित वनडे वर्ल्ड कप 2023 के इस आगामी संस्करण की मेजबानी करेगा। टूर्नामेंट 5 अक्टूबर से शुरू होगा और 19 नवंबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में समाप्त होगा। कुछ टीमें ऐसी हैं जो अपने प्रमुख खिलाड़ियों की चोटों को लेकर चिंतित हैं। इनमें भारत, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड शामिल हैं।

इन टीमों के कुछ सितारों का ODI World Cup 2023 में खेलना संदिग्ध है।

तमीम इकबाल 

Tamim Iqbal, Bangladesh Tamim Iqbal, Bangladesh

ODI World Cup 2023: बांग्लादेश के एकदिवसीय कप्तान ने पहले वनडे में अफगानिस्तान से हार के एक दिन बाद संन्यास की घोषणा करके दुनिया को चौंका दिया था। बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना के हस्तक्षेप पर उन्होंने अपने रिटायरमेंट के फैसले को पलट दिया। उन्हें कुछ चोट की चिंता है और अगर वह विश्व कप तक फिट हो जाते हैं, तभी तमीम मेगा इवेंट में बांग्लादेश का नेतृत्व करेंगे।

ऋषभ पंत

Rishabh Pant (Source: Twitter) Rishabh Pant (Source: Twitter)

ODI World Cup 2023: पिछले साल दुर्घटना का शिकार हुए भारत के ऋषभ पंत तेजी से ठीक हो रहे हैं। लेकिन भारत में होने वाले विश्व कप में उनकी भागीदारी संभव नहीं हो सकेगी दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के निदेशक श्याम शर्मा ने आईएएनएस से कहा कि उम्मीद है कि विश्व कप के बाद ही पंत पूरी तरह से फिट हो जाएंगे।

Advertisment

जोफ्रा आर्चर

Jofra Archer ( Image Credit: Twitter) ODI World Cup 2023 Jofra Archer ( Image Credit: Twitter)

ODI World Cup 2023: इंग्लैंड के हीरो जोफ्रा आर्चर कठिन समय से गुजर रहे हैं। लगातार चोटों के कारण वह न टीम के लिए और न ही किसी लीग में खेल पा रहे हैं, जिसका साफ मतलब यह है कि वह क्रिकेट के मैदान से बाहर रहेंगे। चोट के कारण लंबी छुट्टी के बाद इस साल की शुरुआत में विभिन्न टी20 लीगों में खेलने के लिए लौटने के बाद, जोफ्रा को दाहिनी कोहनी में तनाव फ्रैक्चर के कारण एक बार फिर पूरी इंग्लिश समर से बाहर कर दिया गया है।

विश्व कप में 100 दिन से भी कम समय बचा है, ऐसे में आर्चर को पूरी तरह से फिट होने की जरूरत है और फिर उनके पास कुछ मैच होने चाहिए। देखना दिलचस्प होगा की अगले कुछ महीनों में चीजें कैसी होती हैं।

केन विलियमसन

Kane Williamson ODI World Cup 2023 Kane Williamson

ODI World Cup 2023: केन विलियमसन को आईपीएल 2023 के पहले मैच में फील्डिंग करते समय घुटने में गंभीर चोट लग गई और उन्हें ऑपरेशन के लिए घर लौटना पड़ा। इस चोट के साथ यह पक्का हो गया की भारत में होने वाले विश्व कप से वह बाहर हो गए हैं। क्योंकि उन्हें पूरी तरह से फिट होने में लगभग 6 महीने लगेंगे।

यह न्यूजीलैंड की विश्व कप संभावनाओं के लिए एक बड़ा झटका है, लेकिन क्रिकेट बोर्ड मेगा इवेंट के लिए केन वापसी के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। 

Cricket News India General News Bangladesh England Rishabh Pant New Zealand Kane Williamson Jofra Archer ODI World Cup 2023