in

टीम इंडिया के इस खिलाड़ी को दोबारा मिला प्यार में धोखा, दूसरी गर्लफ्रेंड ने भी कर लिया ब्रेकअप

पृथ्वी शॉ और निधि तापड़िया ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।

prithvi shaw पृथ्वी शॉ

पृथ्वी शॉ दिलीप ट्रॉफी 2023 खेले रहे हैं। जिसके बाद वो काउंटी क्रिकेट में गांगुली की पुरानी टीम नॉर्थम्पटनशायर  के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं। ये पहला मौका होगा जब पृथ्वी शॉ इंग्लिश काउंटी क्रिकेट खेल रहे होंगे। हालांकि इस सीजन काउंटी खेलने वाले वह पांचवें भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। इनसे पहले चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, अर्शदीप सिंह, और नवदीप सैनी भी अलग-अलग काउंटी टीमों के लिए खेलते नजर आ चुके हैं।

भारतीय सलामी बेल्ल्बाज पृथ्वी शॉ अक्सर इन दिनों मैदान पर किए कारनामों से ज्यादा सोशल मीडिया पर नए-नए मामलों के चलते सुर्खियों में रहे हैं। हालांकि, पिछले कुछ महीने से यह खबर है कि पृथ्वी शॉ की लव लाइफ में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पृथ्वी शॉ और निधि तापड़िया एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन अब दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही हैं। पृथ्वी शॉ और निधि तापड़िया पिछले कुछ समय से एक-दूसरे के साथ कई तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। अब इस कपल के रिलेशनशिप की खबरें सामने आई हैं। 

यह भी पढ़ें: ODI World Cup 2023: 5 खिलाड़ी जो खेलेंगे अपना आखिरी वनडे वर्ल्ड कप!

पृथ्वी शॉ का यह दूसरा ब्रेकअप है

शॉ और निधि तापड़िया ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। इसी के चलते सोशल मीडिया पर इन दोनों के ब्रेकअप की खबरें जोरों से चल रही हैं। निधि तापड़िया एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं। उनकी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। निधि तापड़िया के इंस्टाग्राम पर 121K फॉलोअर्स हैं। वह महाराष्ट्र के नासिक जिले के रहने वाली हैं।

पृथ्वी शॉ नए साल का जश्न मनाने के लिए एक पब में गए थे। इस पार्टी में निधि तापड़िया भी नजर आ रही हैं। दोनों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। इसी तरह निधि तापड़िया ने आईपीएल 2023 के दौरान मैदान पर पृथ्वी का समर्थन किया था। कहा जाता है कि पृथ्वी शॉ पहले एक्ट्रेस प्राची सिंह को डेट कर रहे थे। 2020 में भी दोनों के रिश्ते को लेकर खबरें आती रहीं।  लेकिन अब दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।

10 most attractive cricketers in the world

दुनिया के 10 सबसे Sexiest क्रिकेटर, जो अपने लुक्स से बना देते हैं फीमेल फैंस को दीवाना

Virat Kohli and MSK Prasad

‘…..थूक कर चाटने वाला’ विराट कोहली वापस करेंगे कप्तानी! क्रिकेट जगत में बड़ा बवाल