Advertisment

शिखर धवन को कुछ लोगों ने बेरहमी से मारा! पूरे चेहरे पर डॉक्टर ने बांधी पट्टी

शिखर धवन ने तलाक की वजह यह बताई थी कि आयशा की वजह से उन्हें मानसिक परेशानी हुई थी।शिखर धवन (Shikhar Dhawan in SRK 'Jawan' look) ने न्यूज पर एक शो के दौरान एक धांसू एंट्री लिया।

author-image
Joseph T J
New Update
Shikhar Dhawan in SRK 'Jawan' Bandage look:

Shikhar Dhawan in SRK 'Jawan' Bandage look:  शिखर धवन तलाक: मालूम हो कि टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर शिखर धवन अपनी पत्नी आयशा से अलग हो गए हैं। बुधवार को कोर्ट ने दोनों को तलाक दे दिया। धवन ने तलाक की वजह यह बताई थी कि आयशा की वजह से उन्हें मानसिक परेशानी हुई थी। जज हरीश कुमार ने आयशा के खिलाफ धवन के आरोपों को सच माना और तलाक की मंजूरी दे दी।

Advertisment

अब उनके तलाक के पीछे कई अंदरूनी मुद्दे सामने आ रहे हैं। आयशा से शादी करके धवन को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ। इसके अलावा, यह ज्ञात हो की उन्हें मानसिक तरीके से भी बहुत नुकसान हुआ था। इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रही जिसमें कहा जा रहा है कि कुछ लोगों ने शिखर धवन को जमकर पीटा है और उन्हें चोट लगी है। 

Shikhar Dhawan in SRK 'Jawan' Bandage look: देखें शिखर धवन के वीडियो के पीछे का राज 

भारतीय टीम से बाहर चल रहे सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan in SRK 'Jawan' Bandage look) ने न्यूज पर एक शो के दौरान एक धांसू एंट्री लिया। उन्होंने अपने चेहरे पर एक बैंडेज लगाकर रखा था  जैसा कि बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी नई रिलीज हुई मूवी जवान 'Jawan' में पहन रखा था। धवन ने रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया के विश्व कप ट्रॉफी जीतने का भरोसा जताते हुए जवान का एक डायलॉग भी दोहराया।

Advertisment

धवन से पत्नी ने लूटे इतने करोड़ रुपये 

Advertisment

एक दोस्त के जरिए शिखर धवन की मुलाकात ऑस्ट्रेलिया में बॉक्सर आयशा से हुई। वे कुछ दिनों तक दोस्त रहे और प्रेमी बन गये। इससे पहले आयशा शादीशुदा थीं और उन्होंने दो बच्चों को जन्म दिया था। अपने पहले पति से तलाक के बाद शिखर-आयशा ने 2009 में सगाई की और 2012 में शादी कर ली।

आयशा शिखर धवन से 10 साल बड़ी हैं। आयशा ने दो बेटियों रिया और आलिया को गोद लिया है। ऐसा कहा जाता है कि धवन ने अपनी 8 साल की शादीशुदा जिंदगी के दौरान आयशा को 13 करोड़ रुपये भेजे थे। घर के खर्च से लेकर बेटे-बेटी की पढ़ाई तक, धवन ने हर चीज का ख्याल रखा। शिखर ने अपने परिवार के लिए ऑस्ट्रेलिया में तीन संपत्तियां खरीदी हैं। इनमें से दो संपत्तियों की मालिक आयशा हैं।

अपना बॉक्सिंग करियर छोड़ने वाली आयशा शिखर द्वारा भेजे गए पैसों से गुजारा करती थीं। ऐसी भी अफवाहें थीं कि बच्चों के पालन-पोषण के लिए उन्हें अपने पहले पति से काफी पैसे मिले थे. हालाँकि.. शिखर नियमित रूप से तीनों बच्चों को पैसे भेजते थे। अफसोस की बात यह है कि आयशा आंद्रे शिखर को अपने बेटे से मिलने देने के लिए भी राजी नहीं हुईं।

Shikhar Dhawan ODI World Cup 2023