Advertisment

Shikhar Dhawan in SRK 'Jawan' look: शाहरुख की फिल्म 'जवान' के लुक में दिखें शिखर धवन; वीडियो देख कोई नहीं पहचान पाया

धवन ने रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया के विश्व कप ट्रॉफी जीतने का भरोसा जताते हुए जवान का एक डायलॉग भी दोहराया। शिखर धवन ने 'Jawan' के अंदाज में कहा, "वर्ल्ड कप तो इस बार हम लेकर ही जाएंगे।"

author-image
Joseph T J
एडिट
New Update
shikhar dhawan

Shikhar Dhawan in SRK 'Jawan' look: शिखर धवन

Shikhar Dhawan in SRK 'Jawan' look: भारत की मेजबानी में वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर से हो चुकी है। टीम इंडिया इस टूर्नामेंट को जीतने वाली पसंदीदा टीम में से एक है। भारत का हर क्रिकेट फैंस और टीम इंडिया 12 साल बाद वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाने के लिए बेताब है। इसी बीच टीम इंडिया का स्टार ओपनर शिखर धवन टीम इंडिया के लिए कुछ कहना चाहते हैं। 

Advertisment

भारतीय टीम से बाहर चल रहे सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan in SRK 'Jawan' look) ने न्यूज पर एक शो के दौरान एक धांसू एंट्री लिया। उन्होंने अपने चेहरे पर एक बैंडेज लगाकर रखा था  जैसा कि बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी नई रिलीज हुई मूवी जवान 'Jawan' में पहन रखा था। धवन ने रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया के विश्व कप ट्रॉफी जीतने का भरोसा जताते हुए जवान का एक डायलॉग भी दोहराया।

शिखर धवन ने कहा, "वर्ल्ड कप तो इस बार हम लेकर ही जाएंगे।"

Shikhar Dhawan in SRK 'Jawan' look: देखें शिखर धवन की जवान एंट्री वीडियो 

Advertisment

शिखर धवन का तलाक हो चुका है 

Advertisment

शिखर धवन तलाक: मालूम हो कि टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर शिखर धवन अपनी पत्नी आयशा से अलग हो गए हैं। बुधवार को कोर्ट ने दोनों को तलाक दे दिया। धवन ने तलाक की वजह यह बताई थी कि आयशा की वजह से उन्हें मानसिक परेशानी हुई थी। जज हरीश कुमार ने आयशा के खिलाफ धवन के आरोपों को सच माना और तलाक की मंजूरी दे दी।

अब उनके तलाक के पीछे कई अंदरूनी मुद्दे सामने आ रहे हैं। आयशा से शादी करके धवन को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ। इसके अलावा, यह ज्ञात हो की उन्हें मानसिक तरीके से भी बहुत नुकसान हुआ था।

ODI World Cup 2023