Advertisment

तन्मय "Sc0utOP" सिंह की गर्लफ्रेंड, करियर और निजी जीवन के बारे में वह सब कुछ जो आपको जानना चाहिए

Sc0utOP ना रियल नाम तन्मय सिंह है लेकिन इस प्रो खिलाड़ी का गेम में नाम 'Sc0utOP' है। तन्मय सिंह को उनकी एग्रेसीव गेमप्ले के लिए जाना चाहता है।

author-image
Manoj Kumar
New Update
Sc0utOP तन्मय सिंह

SCOUT OP BGMI

तन्मय "Sc0utOP" सिंह (जन्म 30 जुलाई 1996) एक भारतीय esports खिलाड़ी हैं जो वर्तमान में TeamXSpark के लिए खेलते हैं। वह 8 bit क्रिएटिव्स के लिए फिलहाल में कंटेंट क्रिएटर भी हैं। अगर आप जानना चाहेंगे की वह कौन सा गेमर है जिसने सबसे पहले PUBG( नाम बदलकर BGMI रख दिया गया है) खेला था तो उसका जवाब आपके सामने है। 

यह भी पढ़ें: BGMI Unban : इस महीने जान बूझकर रोक दी गई गेम की वापसी, अब उम्मीद छोड़ दें गेमर्स!

जी हाँ Sc0utOP इंडिया के पहले PUBG/BGMI प्लेयर हैं। उन्होंने इंडिया की पहली PUBGM clan बनाई थी जिसका नाम RAW था। इसके साथ ही Sc0utOP ने PUBGM में हार्ड रैंक पुश किया था और ग्लोबल लेवल पर खुद को लीडरबोर्ड में टॉप पर लाया था। 

Sc0utOP ना रियल नाम तन्मय सिंह है लेकिन इस प्रो खिलाड़ी का गेम में नाम 'Sc0utOP' है। Sc0utOP को उनकी एग्रेसीव गेमप्ले के लिए जाना चाहता है। भारत में उनके जितना Competetive मैच किसी ने भी नहीं खेला होगा। उन्होंने भारत को ग्लोबल लेवल पर भी रिप्रेजेंट किया है और चीन जैसी भयंकर टीमों का भूत उतारा है। 

तन्मय सिंह की पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ बातें 

तन्मय सिंह की उम्र 26 साल है, उनका जन्म 30 जुलाई 1996 को गुजरात में हुआ था। तन्मय पहले एक फुटबॉल प्लेयर थे लेकिन वीडियो गेम और यूट्यूब के क्रेज ने उन्हें एक गेमर, esports प्लेयर और यूट्यूबर बनने के लिए प्रोत्साहित किया। 

Sc0utOP का Esports करियर 

तन्मय सिंह उर्फ Sc0utOP का esports करियर काफी विवादों से भरा रहा है। Sc0utOP का सपना है कि वह अपने देश के लिए एक बार PUBG Mobile World Champion की ट्रॉफी जीते। अपने इस सपने को साकार करने के लिए उन्होंने team RAW, team IND, team GodLike, team Soul, team XSpark, team Fnatic और team OR के लिए खेला है। 

Sc0utOP का कहना है कि जिस दिन वह PUBG Mobile World Champion की ट्रॉफी जीत जाते हैं उस दिन वह Competetive esports को अलविदा कह देंगे। 

तन्मय सिंह उर्फ 'Sc0utOP' की गर्लफ्रेंड 

तन्मय सिंह उर्फ Sc0utOP की एक्स गर्लफ्रेंड Zara थी जो इंडोनेशिया, बाली की रहने वाली थी। दोनों का यह रिश्ता 2 साल से ज्यादा दिन तक चला लेकिन अंत में दोनों अलग हो गए। अफवाह है कि Sc0utOP की नई गर्लफ्रेंड S8UL की कंटेन्ट क्रिएटर काश  'kashvi ' है। लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कोई भी पुष्टि नहीं की है। 

SCOUT OP BGMI girlfriend Sc0utOP  girlfriend

India General News